गिरिडीह में हीट वेव अलर्ट: उपायुक्त ने जारी की एडवाइजरी, लू से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील

Craft Samachar
4 Min Read

क्राफ्ट समाचार/मनोज लाल बर्नवाल

तेज गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच प्रशासन अलर्ट, बच्चों-बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सावधानी जरूरी

गिरिडीह। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव के द्वारा जानकारी दी गई कि आपदा प्रबंधन विभाग ने झारखंड के अलग-अलग जिलों में हीट वेव को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी किया है। जिले में लगातार बढ़ने तापमान को देखते हुए उपायुक्त के द्वारा जिलेवासियों से गर्मी व लू से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने की अपील की गई है।

IMG COM 20260422 1715121

वर्तमान में बढ़ती गर्मी को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थों का उपयोग गर्मी के मौसम में करते रहें, ताकि शरीर में पानी के कमी से होने वाली बिमारियों से बचाया जा सके। गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन, हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती है। इससे बचाव को लेकर विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। खास कर के छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। तापमान में बढ़ोतरी के कारण अत्यधिक गर्मी हो रहा है, ऐसे में बिना जरूरी काम के घरों से न निकलें। गर्म हवाएं व लू से शारीरिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आम नागरिक अपने दैनिक कार्यक्रमों की सूची बनाने से पूर्व रेडियो, टीवी या अखबार के माध्यम से अपने स्थानीय मौसम की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि घर से बाहर निकलते समय गर्म हवाओं व लू के प्रकोप से बचा जा सके।

IMG COM 20260422 1715123

गर्मी के प्रकोप से बचे रहने के लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है

क्या करें

आरामदायक कपड़े पहनें और गर्मी में बाहर निकलें तो बेहतर है कि आप हल्के रंग के ढीले-ढाले और कॉटन के कपड़े पहनें। धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, छाता, धूप का चश्मा इस्तेमाल करें। सफर में अपने साथ पानी रखें। गीले कपड़े को अपने चेहरे सिर व गर्दन पर रखें। अगर तबीयत ठीक न लगे और चक्कर आएं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। लिक्विड डाइट का ज्यादा सेवन करें और जितना ज्यादा हो सके उतना लिक्विड डायट का प्रयोग करें। जैसे की लस्सी, नमक चीनी का घोल, नींबू पानी, छाछ, आम का पना , गन्ने का रस, शिकंजी, नारियल पानी इत्यादि, मौसमी फलों का जैसे खरबूज, तरबूज, आम, ककड़ी का सेवन जरूर करें। ध्यान दें कि शरीर में पानी की कमी न हो। जानवरों को छांव में रखें और उन्हें खूब पानी पीने को दें। अपने घर को ठंडा रखें, पर्दा, शटर आदि का इस्तेमाल करें रात में खिड़कियां खुली रखें।

IMG COM 20260422 1715124

क्या न करें

धूप में खड़े वाहनों में बच्चों एवं पालतू जानवरों को न छोड़े। खाना बनाते समय कमरे की खिड़की एवं दरवाजे बंद न रखें। उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें। बासी भोजन न करें। लंबे समय तक बाहर धूप में रहने से बचें। साथ ही गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए धूप से सीधे संपर्क में आने से परहेज करें।

IMG COM 20260422 1715122

इसे भी पढ़े: तिसरी में पृथ्वी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने की ली शपथ

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।