तिसरी में पृथ्वी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने की ली शपथ

Craft Samachar
2 Min Read

क्राफ्ट समाचार/मनोज लाल बर्नवाल तिसरी

छात्र-छात्राओं ने ली पर्यावरण बचाने की शपथ, जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जीवन का दिया संदेश

गिरिडीह। जिले के तिसरी प्रखंड में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

IMG COM 20260422 1644462

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और पृथ्वी को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। पेड़ों से हमें शुद्ध वायु, छाया और प्राकृतिक संतुलन मिलता है। इस अवसर पर बच्चों ने शपथ ली कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखेंगे, अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे तथा लगाए गए पौधों की देखभाल भी करेंगे। साथ ही जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने का संकल्प भी लिया।

विद्यालय प्रबंधक जन्मजय प्रियदर्शी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में पढ़ाई के साथ साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समाज को भी सकारात्मक संदेश मिलता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पृथ्वी बचाने का संकल्प को दोहराया।

इसे भी पढ़े: प्यासे गांव, खामोश सिस्टम: विष्णुगढ़ प्रखंड में बंद पड़ी जलमीनारें बनीं ग्रामीणों की बेबसी की तस्वीर

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।