Giridih: तिसरी में SIR अभियान को लेकर चला जागरूकता अभियान, 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला को भी उपलब्ध कराया गया प्रपत्र

Craft Samachar
2 Min Read

अंचलाधिकारी अखिलेश प्रसाद व राजस्व कर्मचारी रितेश केशरी ने समय पर फॉर्म भरकर जमा करने की अपील की

तिसरी (Giridih) / मनोज लाल बर्नवाल: निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत तिसरी प्रखंड में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान अंचलाधिकारी सह सीओ अखिलेश प्रसाद एवं राजस्व कर्मचारी रितेश केशरी ने विभिन्न गांवों का भ्रमण कर लोगों को अभियान की जानकारी दी और पात्र मतदाताओं के बीच एसआईआर से संबंधित प्रपत्रों का वितरण किया।

giridih sir awareness campaign held in tisri 85 year old woman also received voter verification form2

अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके और कोई भी योग्य मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

समय पर प्रपत्र भरने की अपील

अंचलाधिकारी अखिलेश प्रसाद एवं राजस्व कर्मचारी रितेश केशरी ने लोगों से अपील की कि जिन्हें एसआईआर का प्रपत्र प्राप्त हुआ है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर सही जानकारी भरकर संबंधित बीएलओ अथवा निर्वाचन कार्यालय में जमा करें, ताकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर पहुंचकर दिया फॉर्म

अभियान के दौरान अधिकारियों ने चिलगिली गांव पहुंचकर 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला को एसआईआर का प्रपत्र उपलब्ध कराया। साथ ही उन्हें और उनके परिजनों को फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया समझाई तथा समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रपत्र जमा कराने का अनुरोध किया।

हर पात्र मतदाता तक पहुंचना प्रशासन का उद्देश्य

अंचलाधिकारी अखिलेश प्रसाद ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचकर उसे एसआईआर अभियान से जोड़ना है। इसके लिए घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से निर्वाचन आयोग के इस अभियान में सहयोग करने और समय पर प्रपत्र जमा करने की अपील की।

इसे भी पढ़े: हजारीबाग की नवपदस्थापित डीईओ से मिले अजप्टा के प्रतिनिधि, शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।