चौपारण।( हजारीबाग ) / पिंटू यादव । जिले के चौपारण प्रखंड अंतर्गत बसरिया ग्राम पंचायत में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मुख्य पुजारी को मुख्य कलश प्रदान कर बेलभरनी देवी प्राण-प्रतिष्ठा कलश यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। उनके आगमन से पूजा समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा।

कार्यक्रम के दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष नरेश पासवान, उपाध्यक्ष रामधनी दांगी, सचिव दामोदर प्रसाद केशरी, कोषाध्यक्ष विजय साव सहित अन्य सदस्यों ने पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्हें बुके एवं महोत्सव पट्टा भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बसरिया की मुखिया मंजू देवी, कांग्रेस जिला सचिव रेवाली पासवान, बालकिसुन यादव, पंकज सोनी, उमेश साव, कृष्ण कसेरा, दिगम्बर भुइँया, सुरेंद्र सिंह, राजाराम गुरु, शिवनारायण पासवान, सुखदेव यादव, बिनोद रजक, अजीत रजक समेत कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।







