Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

बरहरवा में होगा हॉफ मैराथन दौड़ का आयोजन, प्रथम विजेता को मिलेगा 51 हजार रूपए का पुरस्कार

बरहरवा के नयाटोला में 6 दिसंबर को 22 किमी की हाफ मैराथन होगी, प्रथम विजेता को 51 हजार, द्वितीय को 31 हजार और तृतीय को 15 हजार का पुरस्कार मिलेगा; नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन 1 दिसंबर तक खुला है...
Published: Nov 1, 2026 1:54 AM  •  Updated: Nov 1, 2026 1:54 AM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

बरहरवा (साहिबगंज) / अमर कुमार। बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नयाटोला में नयाटोला युवा समिति के द्वारा आगामी 6 दिसंबर को 22 किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा।इसकी जानकारी देते हुवे नयाटोला युवा समिती के विजय यादव ने बताया कि इस हाफ मैराथन दौड़ के आयोजन में पूरे भारत के धावकों के लिए सुनहरा अवसर है। भारत के किसी भी राज्य के प्रतिभागी इसमें भाग ले सकते हैं जिसका इंट्री फीस बिल्कुल शून्य है। किसी भी तरह का इंट्री फीस किसी भी प्रतिभागी से नहीं लिया जाएगा। यह हाफ मैराथन दौड़ में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागी एक दिसंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करवा लें क्योंकि इसके बाद रजिस्ट्रेशन बंद रहेगी, वहीं भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी को 5 दिसंबर तक खेल स्थल नयाटोला बरहरवा में पहुंचना अनिवार्य है। अगले दिन 6 दिसंबर को सुबह 7 बजे से मैराथन दौड़ का आयोजन शुरू होगा। इस बार इस दौड़ में पहले स्थान पर विजेता रहने वाले प्रतिभागी को प्रथम पुरस्कार के तौर पर नगद 51,000/- रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं द्वितीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 31,000/- और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 15,000/- रुपए का पुरस्कार समिति द्वारा दिया जाएगा। नया टोला समिति के सदस्यों ने अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रतिभागी इस हाफ मैराथन दौड़ में भाग लें,वहीं समिति ने बरहरवा वासियों से अपील किया है कि समय पर पहुंचकर इस हाफ मैराथन दौड़ कार्यक्रम का हिस्सा बने और अपनी मौजूदगी दर्ज करे।

इसे भी पढ़े: मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के तहत अक्टूबर माह की पेंशन राशि जारी, डीबीटी के माध्यम से 1,40,322 लाभुकों के खातों में पहुंचे 15.97 करोड़ रुपये

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

Sahibganj News: शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न हुई झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026, दोनों पालियों में कुल 9,808 अभ्यर्थी हुए शामिल

Sahibganj News: बरहरवा रेलवे लोडिंग साइड में ड्रेनेज निर्माण का कार्य शुरू, ट्रैक होगा सुरक्षित

चौपारण बाजार में जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त, निर्माण कार्य के बीच यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

बरही विधानसभा में विकास की बड़ी सौगात, 14.83 करोड़ की 11 योजनाओं को मिली मंजूरी; दिवाली बाद शुरू होगा निर्माण कार्य

सियरकोनी में भव्य जगन्नाथ मंदिर निर्माण की तैयारी तेज, पांच दिसंबर को जुटेंगे आसपास के क्षेत्रों के गणमान्य लोग

रोमांचक फाइनल में खांडी ने सेलहारा खुर्द को हराया, हथिया फुटबॉल टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

1 thought on “बरहरवा में होगा हॉफ मैराथन दौड़ का आयोजन, प्रथम विजेता को मिलेगा 51 हजार रूपए का पुरस्कार”

Leave a Comment