वित्तीय वर्ष 2026-27 के अक्टूबर माह की पेंशन राशि साहेबगंज जिले के पात्र लाभुकों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजी गई
साहिबगंज / अमर कुमार। झारखंड सरकार के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के अक्टूबर माह की पेंशन राशि साहेबगंज जिले के पात्र लाभुकों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजी गई।
मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत जिले के 1,40,322 लाभुकों के बैंक खातों में अक्टूबर माह की पेंशन राशि भेजी गई। प्रत्येक लाभुक को ₹1,000 की दर से कुल ₹15,97,37,000 (पंद्रह करोड़ संत्तानवे लाख सैंतीस हजार मात्र) की राशि डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई गई। साहिबगंज जिला उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद, वंचित एवं पात्र वर्गों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। जिला प्रशासन द्वारा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ नियमित एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।अक्टूबर माह में मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के लाभुकों का विवरण निम्नवत है,जिसमें 1.मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना (AJJPY) – 11304 लाभुक। 2.मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना (RVSPY) – 17280 लाभुक। 3.मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना (SSSOAPS) – 101673 लाभुक। 4.स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना (SVNSPY) – 9877 लाभुक। 5.मुख्यमंत्री राज्य HIV/AIDS पेंशन योजना (IDPS) – 188 लाभुक।वहीं इस प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से जिले के 1,40,322 लाभुकों को अक्टूबर माह की पेंशन राशि का भुगतान सुनिश्चित किया गया है एवं जिला प्रशासन द्वारा सभी पात्र लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
इसे भी पढ़े: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के सफल, स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध







1 thought on “मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के तहत अक्टूबर माह की पेंशन राशि जारी, डीबीटी के माध्यम से 1,40,322 लाभुकों के खातों में पहुंचे 15.97 करोड़ रुपये”