उपायुक्त के निर्देश पर आयोजित दरबार में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों ने रखीं समस्याएं
देवघर सुधांशु शेखर। जिलावासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर मंगलवार को देवघर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू ने की। इस दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, आपूर्ति विभाग, भू-अर्जन, विभिन्न अंचल कार्यालयों और शिक्षा विभाग से जुड़ी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें एक-एक कर सुनीं और जांच के बाद जल्द समाधान का आश्वासन दिया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी आवेदनों की भौतिक जांच कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को सौंपने को कहा, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।






1 thought on “देवघर जनता दरबार में सुनी गई लोगों की समस्याएं, एक सप्ताह में शिकायतों पर कार्रवाई रिपोर्ट देने का सख्त निर्देश”