रांची। राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत बेल बागान, सामलौंग निवासी 60 वर्षीय अनास्तासियस कुजूर छह नवंबर से लापता हैं। वह स्वर्गीय साइमन कुजूर के पुत्र हैं। छह नवंबर की दोपहर से उनके लापता होने के बाद परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनका कोई पुख्ता सुराग नहीं मिल पाया है।
परिजनों के अनुसार, लापता अनास्तासियस कुजूर को सोमवार को मेसरा ओपी क्षेत्र के नेवरी विकास के आसपास देखे जाने की सूचना मिली है। इसके बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। परिवार के सदस्य उनकी सुरक्षित घर वापसी के लिए लोगों से सहयोग की अपील कर रहे हैं।
परिजनों ने आम लोगों से आग्रह किया है कि यदि किसी भी व्यक्ति को अनास्तासियस कुजूर के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल नामकुम थाना, रांची को सूचित करें अथवा परिजनों को जानकारी दें।
परिजनों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति की छोटी-सी मदद लापता बुजुर्ग को उनके परिवार तक सुरक्षित पहुंचाने में अहम साबित हो सकती है।
इसे भी पढ़े: खासमहल जमीन विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार की अपील खारिज, प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार







1 thought on “रांची: 60 वर्षीय अनास्तासियस कुजूर छह नवंबर से लापता, नेवरी विकास के आसपास देखे जाने की सूचना से बढ़ी तलाश”