Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

गिरिडीह: धनवार के यूको बैंक में दिनदहाड़े हथियारबंद डकैती, करोड़ों का सोना और नकदी ले उड़े अपराधी

गिरिडीह के धनवार थाना स्थित यूको बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती डाली। मैनेजर पर बंदूक तानकर अपराधी 3-4 करोड़ का सोना और 10-12 लाख कैश लूट ले गए। पुलिस मामले की जांच और अपराधियों की तलाश में जुटी है...
Published: Nov 5, 2026 7:00 PM  •  Updated: Nov 5, 2026 7:00 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

बैंक मैनेजर की कनपटी पर तानी बंदूक, थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई लूट से पुलिस सुरक्षा पर उठे सवाल

गिरिडीह। जिले के धनवार बाजार स्थित यूको बैंक (UCO Bank) में गुरुवार दोपहर दिनदहाड़े हुई दुस्साहसिक डकैती से पूरे इलाके में सनसनी और दहशत फैल गई है। मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पांच हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुसकर कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया और करोड़ों रुपये के सोने के जेवरात व लाखों की नकदी लूटकर फरार हो गए।

3-4 करोड़ का सोना और 10-12 लाख नकद की लूट

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अपराधी बैंक से करीब 3 से 4 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 10 से 12 लाख रुपये नकद लूट ले गए। वारदात के बाद बैंक परिसर और आसपास के व्यावसायिक इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैली, जिसके बाद धनवार बाजार के व्यापारियों और आम लोगों में दहशत का माहौल है।

बैंक मैनेजर के सिर पर तानी बंदूक, ग्राहकों के साथ भी मारपीट

बैंक प्रबंधक के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 12:44 बजे पांच हथियारबंद अपराधी बैंक में दाखिल हुए। अपराधियों ने बैंक मैनेजर के सिर पर बंदूक तान दी और कर्मचारियों एवं ग्राहकों को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद बैंक के लॉकर से सोने के जेवरात और नकदी निकाल ली।

घटना के दौरान बैंक में रुपये जमा करने पहुंचे एक ग्राहक मोहम्मद महताब ने विरोध किया तो अपराधियों ने उनके साथ मारपीट भी की। लूटपाट के बाद अपराधियों ने बैंक के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा दिया और फरार हो गए।

थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर वारदात

इस घटना ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि यूको बैंक धनवार थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद अपराधियों ने दिनदहाड़े करीब 20 मिनट तक बैंक में लूटपाट की।

घटना की सूचना मिलने पर धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद धनवार बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

इसे भी पढ़े: विष्णुगढ़: गांव की मिट्टी से निकला हुनर , जिला स्तर पर चमका चानो का पवित्र दास , कौशल प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

JPSC भर्ती घोटाले में CID की चार्जशीट से बड़े खुलासे, PA के खातों में 1.05 करोड़ का लेन-देन; रातू के घर में लिखवाई गईं अभ्यर्थियों की कॉपियां

गोड्डा: महागामा में पत्रकार और ग्लोबल हॉस्पिटल के बीच विवाद ने पकड़ा तूल, मामले में प्राथमिकी दर्ज, अस्पताल संचालक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए गंभीर आरोप

भाइयों की जमीन में बहन का हिस्सा नहीं, मां की संपत्ति में सब बराबर- हाईकोर्ट

सिंघरावां पैक्स चुनाव में जावेद खान की ऐतिहासिक जीत, नरेश साव को 138 मतों से दी करारी शिकस्त

बरही में शराब तस्करी का भंडाफोड़, एनोवा कार से 768 बोतल विदेशी शराब जब्त; जमशेदपुर के दो आरोपी गिरफ्तार

बरही के प्राचीन छठ घाट पर पहली बार होगी भव्य गंगा आरती, आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमगाएगा घाट

Leave a Comment