Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

रोमांचक फाइनल में खांडी ने सेलहारा खुर्द को हराया, हथिया फुटबॉल टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Published: Nov 1, 2026 7:04 PM  •  Updated: Nov 1, 2026 7:04 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से मिली जीत, बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

चौपारण। प्रखंड के हथिया गांव में भीम राव अंबेडकर क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को रोमांच और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। खिताबी भिड़ंत में खांडी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेलहारा खुर्द को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से पराजित कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

फाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल हमें अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना की सीख देता है। उन्होंने कहा कि किसी भी टीम की सफलता के लिए आपसी एकजुटता और बेहतर तालमेल जरूरी है। उपविजेता टीम का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि हार से निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर अगली प्रतियोगिता में जीत के लिए प्रयास करना चाहिए।

मैच के बाद विधायक मनोज कुमार यादव ने विजेता खांडी और उपविजेता सेलहारा खुर्द की टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

इससे पूर्व प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में सेलहारा खुर्द ने रामजीता को तथा खांडी ने रतनपुर की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान, मुखिया सरिता देवी, पूर्व उपप्रमुख मो. ताहिर अंसारी, समाजसेवी नेमधारी यादव, महेश भुइयां, मनीष सिंह, नरेंद्र पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश चन्द्रवंशी, सचिव नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष राजकुमार भारती तथा सदस्य रोहित पासवान, आशीष यादव, चांद भुइयां, रामप्रवेश रविदास, धनराज भुइयां, मनुवर अंसारी, उज्ज्वल, भवेश एवं शक्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- ADVERTISEMENT -

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

चौपारण बाजार में जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त, निर्माण कार्य के बीच यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

सियरकोनी में भव्य जगन्नाथ मंदिर निर्माण की तैयारी तेज, पांच दिसंबर को जुटेंगे आसपास के क्षेत्रों के गणमान्य लोग

अंबादोहर में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल; एक की मौत की सूचना

चौपारण: ब्लॉक मोड़ पर सड़क किनारे खड़े वाहन और टेंपो दे रहे हादसों को खुला निमंत्रण, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

पत्रकारों की एकजुटता और संगठन की मजबूती पर मंथन, चौपारण में पत्रकार संघ की बैठक संपन्न

चौपारण में मवेशी तस्करी का खुलासा, ग्रामीणों ने मवेशियों से लदे दो ट्रक पकड़े, पुलिस को सौंपा

Leave a Comment