Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

चौपारण: ब्लॉक मोड़ पर सड़क किनारे खड़े वाहन और टेंपो दे रहे हादसों को खुला निमंत्रण, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

चौपारण के ब्लॉक मोड़ पर जीटी रोड किनारे खड़े टेंपो और वाहनों के कारण रोजाना जाम लग रहा है और हादसे का खतरा बना हुआ है, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है...
Published: Nov 1, 2026 2:37 PM  •  Updated: Nov 1, 2026 2:37 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

जीटी रोड पर बेतरतीब वाहनों के जमावड़े और रोजाना लगने वाले जाम से राहगीर व वाहन चालक परेशान

चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यस्त जीटी रोड के ब्लॉक मोड़ पर सड़क किनारे अनियंत्रित ढंग से खड़े टेंपो व अन्य वाहन बड़े हादसों को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। स्थिति यह है कि टेंपो चालक घंटों तक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सवारियों का इंतजार करते हैं, जिसके कारण न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि आए दिन भीषण जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है।

भारी वाहनों के दबाव के बीच दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ी

जीटी रोड पर पहले से ही भारी मालवाहक वाहनों और तेज रफ्तार गाड़ियों का भारी दबाव रहता है। ऐसे में, सड़क किनारे अनियंत्रित रूप से खड़े होने वाले टेंपो और वाहनों के कारण बड़े ट्रकों-बस चालकों को भी वाहन निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है। सड़क किनारे कब्जा होने के कारण बाइक चालकों, साइकिल सवारों और पैदल आवाजाही करने वाले राहगीरों की जान हमेशा जोखिम में रहती है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पूर्व में लोग महूदी के पास लगने वाले जाम से त्रस्त थे, लेकिन अब ब्लॉक मोड़ पर भी वाहनों के ठहराव ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।

समय रहते ठोस कदम नहीं उठे तो हो सकती है बड़ी अनहोनी

क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और दुकानदारों का कहना है कि इस व्यस्त मार्ग पर लापरवाही का यह आलम कभी भी किसी बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकता है। इसके बावजूद जिम्मेदार महकमे की ओर से अब तक कोई प्रभावी और ठोस पहल नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस से पुरजोर मांग की है कि ब्लॉक मोड़ के पास सड़क किनारे वाहनों के अनावश्यक ठहराव पर तुरंत रोक लगाई जाए। साथ ही, टेंपो चालकों के लिए किसी अन्य सुरक्षित और निर्धारित जगह (स्टैंड) की व्यवस्था की जाए, ताकि आम जनता और राहगीरों को इस गंभीर समस्या से स्थाई राहत मिल सके।

इसे भी पढ़े: बरहरवा: न्यू स्टार क्लब मुंशी पोखर की बैठक संपन्न, छठ पूजा के सफल आयोजन व सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

- ADVERTISEMENT -

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

बरहरवा: न्यू स्टार क्लब मुंशी पोखर की बैठक संपन्न, छठ पूजा के सफल आयोजन व सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

खड़ी वैन से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा

विष्णुगढ़: लोक आस्था का महापर्व छठ नजदीक और सड़कों पर बह रहा नालियों का गंदा पानी, जमुनिया घाट का रास्ता बदहाल, जिम्मेदार मौन

विष्णुगढ़: सरदार पटेल के आदर्शों से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा लें युवा, दौलत महतो शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

विष्णुगढ़: सारूकुदर स्कूल में विकास की नई पहल, विधायक तिवारी महतो ने चार नए कमरों का किया शिलान्यास

Hazaribagh News: गांव की बेटी की कलम ने रचा नया मुकाम, प्रज्ञा प्रभा की पुस्तक ‘Saturn 7’ ऑनलाइन मंचों पर उपलब्ध, विष्णुगढ़ का बढ़ाया गौरव

Leave a Comment