विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। प्रखंड के बनासो स्थित दौलत महतो मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्रशिक्षुओं ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके आदर्शों, राष्ट्र के प्रति समर्पण और राष्ट्रीय एकता में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से आजादी के बाद देश की 562 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के रूप में उनका योगदान भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि युवाओं को सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। राष्ट्र की एकता, सामाजिक सद्भाव और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय चेतना विकसित करने की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं।
कार्यक्रम में आईक्यूएसी समन्वयक सह एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कुमारी स्वर्णा मिश्र, विभागाध्यक्ष डॉ. बबली कुमारी, डॉ. ओमकार नाथ शर्मा, वीरेंद्र देव, राघवेंद्र प्रताप, डॉ. सतीश चंद यादव, अशोक कुमार झा, सरोज श्रीवास्तव, राजेश कुमार वर्मा, प्रवीण कुमार जायसवाल, विपिन कुमार, जितेंद्र कुमार, अदृश मुखर्जी, जयपाल राणा, डॉ. अम्बरीश कुमार दुबे, डॉ. विजयकांत चक्रवर्ती, सीमा, अजीत कुमार, भुवनेश्वर कुमार महतो, डॉ. कुमारी मेधा, संतोष कुमार, विनोद कुमार, धर्मनाथ महतो, सौरभ सुमन, प्रीति पूनम हेम्ब्रम, आजाद, नाजरा और सुनीता सहित बीएड एवं डीएलएड संकाय के प्रशिक्षु उपस्थित थे।
इसे भी पढ़े: विष्णुगढ़: सारूकुदर स्कूल में विकास की नई पहल, विधायक तिवारी महतो ने चार नए कमरों का किया शिलान्यास







1 thought on “विष्णुगढ़: सरदार पटेल के आदर्शों से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा लें युवा, दौलत महतो शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि”