Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

विष्णुगढ़: सारूकुदर स्कूल में विकास की नई पहल, विधायक तिवारी महतो ने चार नए कमरों का किया शिलान्यास

विष्णुगढ़ के सारूकुदर प्लस टू उच्च विद्यालय में विधायक तिवारी महतो ने चार नए कमरों के निर्माण का शिलान्यास किया है, इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और अतिरिक्त कक्ष मिल सकेंगे...
Published: Nov 1, 2026 2:09 AM  •  Updated: Nov 1, 2026 2:09 AM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। विष्णुगढ़ प्रखंड के सारूकुदर स्थित प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में पहल की गई है। मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने चार अतिरिक्त कमरों के निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसके निर्माण से विद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अतिरिक्त जगह मिलेगी और पठन-पाठन की व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहूलियत होगी।

इस मौके पर विधायक ने विद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण मिलता है।

कार्यक्रम में कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल, आजसू प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार मंडल, रूपेंद्र महतो, हरीश पटेल, महादेव देहाती, लेलो महतो, मुकेश तुरी, धीरज कुमार साहू, प्रवीण मंडल, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि प्रभात साव, विष्णुगढ़ पूर्वी के सांसद प्रतिनिधि नागेश्वर महतो, सुशील मंडल और दिलीप महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े: Hazaribagh News: गांव की बेटी की कलम ने रचा नया मुकाम, प्रज्ञा प्रभा की पुस्तक ‘Saturn 7’ ऑनलाइन मंचों पर उपलब्ध, विष्णुगढ़ का बढ़ाया गौरव

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

चौपारण: ब्लॉक मोड़ पर सड़क किनारे खड़े वाहन और टेंपो दे रहे हादसों को खुला निमंत्रण, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

बरहरवा: न्यू स्टार क्लब मुंशी पोखर की बैठक संपन्न, छठ पूजा के सफल आयोजन व सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

खड़ी वैन से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा

विष्णुगढ़: लोक आस्था का महापर्व छठ नजदीक और सड़कों पर बह रहा नालियों का गंदा पानी, जमुनिया घाट का रास्ता बदहाल, जिम्मेदार मौन

विष्णुगढ़: सरदार पटेल के आदर्शों से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा लें युवा, दौलत महतो शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

Hazaribagh News: गांव की बेटी की कलम ने रचा नया मुकाम, प्रज्ञा प्रभा की पुस्तक ‘Saturn 7’ ऑनलाइन मंचों पर उपलब्ध, विष्णुगढ़ का बढ़ाया गौरव

1 thought on “विष्णुगढ़: सारूकुदर स्कूल में विकास की नई पहल, विधायक तिवारी महतो ने चार नए कमरों का किया शिलान्यास”

Leave a Comment