साहेबगंज। जिला उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अंतर्गत योजनाओं कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित बहुग्रामीण जलापूर्ति योजना, बल्क वाटर सप्लाई योजना एवं एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने एवं योजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण पर विशेष बल दिया।वहीं इस बैठक में कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग शशि शेखर सिंह, संबंधित सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
साहेबगंज संवाददाता
इसे भी पढ़े: राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विशेष एनआई एक्ट लोक अदालत की सफलता को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक







1 thought on “Sahibganj News: पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, एजेंसियों को गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के निर्देश”