Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

राजमहल: अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस 2026 के अवसर पर राजमहल प्रखंड सभागार में कृषक गोष्ठी का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर राजमहल प्रखंड सभागार में कृषक गोष्ठी आयोजित कर महिला किसानों को आधुनिक तकनीकों, वैज्ञानिक पद्धतियों और विभागीय कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया...
Published: Oct 15, 2026 5:41 PM  •  Updated: Oct 15, 2026 5:41 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

राजमहल (साहेबगंज)। अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस 2026 के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड सभागार, राजमहल में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में महिला किसानों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करना, उन्हें आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना तथा कृषि के माध्यम से उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता एवं सशक्तीकरण को बढ़ावा देना रहा।गोष्ठी के दौरान कृषि क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष रूप से चर्चा की गई। वक्ताओं ने खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ एवं वैज्ञानिक बनाने के लिए उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने, कृषि संबंधी नवीन तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने तथा उपलब्ध सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने पर जोर दिया। साथ ही, महिला किसानों की भागीदारी बढ़ाने, उनकी आजीविका को सुदृढ़ करने तथा उन्हें कृषि एवं इससे जुड़े अन्य गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।इस कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने महिला किसानों के परिश्रम, समर्पण और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिला किसानों को उचित मार्गदर्शन, तकनीकी जानकारी एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराकर उनकी आय में वृद्धि तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा सकते हैं।इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी उरांव,प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी मोहम्मद यूसुफ, जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारीक, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में महिला किसान उपस्थित थीं।

इसे भी पढ़े: Sahibganj News: पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, एजेंसियों को गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के निर्देश

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

तिलैया डैम में जन्मदिन मनाने पहुंचे 5 दोस्त, नहाने उतरे 4, दो की दर्दनाक मौत

Tisri News: थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर की तत्परता से 24 घंटे के अंदर लापता प्राइवेट डॉक्टर सकुशल बरामद

Tisri News: दुर्गा पूजा को लेकर तिसरी में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

Seraikela News: दुर्गा पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर जिले में यातायात व्यवस्था निर्धारित, विभिन्न मार्गों पर लागू रहेगा नो एंट्री

चाईबासा: कांग्रेस भवन में मनाई गई डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया गया याद

बड़कागांव: रुद्दी गांव में ग्रामीणों और CISF जवानों के बीच तीखी तकरार, वीडियो वायरल होने से गरमाया माहौल

Leave a Comment