Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति

सेवा संकल्प से गूंजेगा विष्णुगढ़, 17 को हर घर जलेगा आशीर्वाद का दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम होंगे। भाजपा की बैठक में हर घर आशीर्वाद का दीप जलाने और बूथ स्तर तक अभियान पहुंचाने की रणनीति बनाई गई...
Published: Sep 15, 2026 10:33 PM  •  Updated: Sep 15, 2026 10:33 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

भाजपा पश्चिमी मंडल की बैठक में कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा, बूथ स्तर तक अभियान पहुंचाने पर जोर

विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के रूप में मनाने को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान हर घर आशीर्वाद का दीप जलाने समेत सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को व्यापक रूप देने की रणनीति बनाई गई।

इसी को लेकर मंगलवार को झारखंड मैरिज हॉल में भाजपा विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल की बैठक हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रवि कुमार पांडेय ने की, जबकि संचालन महामंत्री राजेश सोनी ने किया। बैठक में मंडल प्रभारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में 17 सितंबर को होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई। मंडल प्रभारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा भावना के साथ मनाया जाना चाहिए। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने और जनकल्याणकारी गतिविधियों को गति देने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा हर घर आशीर्वाद का दीप कार्यक्रम को व्यापक बनाने का आह्वान किया। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने तथा प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

मंडल अध्यक्ष रवि कुमार पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी तत्परता और समर्पण के साथ जुटें। उन्होंने कहा कि सेवा और जनकल्याण भाजपा की कार्यशैली का प्रमुख आधार है। सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप देने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

बैठक में महामंत्री गौतम भारती, पूर्व मंडल अध्यक्ष मधुसूदन प्रसाद, सुनील कुमार अकेला, रंजीत यादव, संतोष पासवान, युगल प्रसाद स्वर्णकार, राजू श्रीवास्तव, इंद्रदेव मंडल, मुरलीधर महतो, गायत्री देवी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसे भी पढ़े: विष्णुगढ़: एमएमडीआर कानून के विरोध में 19 को झामुमो का धरना, विष्णुगढ़ में आंदोलन की तैयारी तेज

- ADVERTISEMENT -

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

झारखंड

विष्णुगढ़ में मेडिकल कॉलेज और डिग्री कॉलेज की मांग तेज, विधायक निर्मल महतो ने राज्यपाल को सौंपा मांगपत्र

विष्णुगढ़: सड़क के लिए वर्षों से इंतजार, नौनिहालों को आंगनबाड़ी की दरकार, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में आदिवासी टोले के ग्रामीण परेशान

चौपारण: भूदान की जमीन पर कब्जे के आरोप को लेकर पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने ग्रामीणों संग किया प्रदर्शन

विष्णुगढ़: गणेश वंदना से हुआ पांच दिवसीय महोत्सव का आगाज, बाल नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

एमएमडीआर कानून के विरोध में 19 को झामुमो का धरना, विष्णुगढ़ में आंदोलन की तैयारी तेज

विष्णुगढ़: डीवीसी कोनार परियोजना में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ, कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का लिया संकल्प

1 thought on “सेवा संकल्प से गूंजेगा विष्णुगढ़, 17 को हर घर जलेगा आशीर्वाद का दीप”

Leave a Comment