Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

कस्तूरबा गांधी विद्यालय व YNS एकेडमी में हरियाली का संदेश, थाना प्रभारी बोले – पौधा लगाना ही नहीं बचाना भी जरूरी

युवा प्रेस क्लब, चौपारण द्वारा कस्तूरबा गांधी विद्यालय और YNS एकेडमी में 60 पौधे लगाए गए। अध्यक्ष मुकेश सिंह, थाना प्रभारी पंकज कुमार, राजेश सहाय, मुकुंद साव सहित गणमान्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया...

---Advertisement---

धरती ने ओढ़ी हरियाली की चादर, युवा प्रेस क्लब ने लिखा पर्यावरण का नया अध्याय

चौपारण (हजारीबाग)। युवा प्रेस क्लब, चौपारण के तत्वावधान में शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं YNS इंटरनेशनल एकेडमी, बसरिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों विद्यालय परिसरों में कुल 60 पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष मुकेश सिंह, थाना प्रभारी पंकज कुमार, संरक्षक राजेश सहाय, संरक्षक मुकुंद साव, वार्डेन ललिता कुमारी, YNS के निदेशक राजकुमार ठाकुर एवं प्राचार्या दीपशिखा मिश्रा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

IMG 20260905 WA0024

अध्यक्ष मुकेश सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है। लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अनमोल हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण के साथ उनका संरक्षण भी जरूरी है। संरक्षक राजेश सहाय ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो क्षेत्र को हरा-भरा बनाया जा सकता है। संरक्षक मुकुंद साव ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं। विद्यालय परिसर में पौधे लगाना सराहनीय पहल है। वार्डेन ललिता कुमारी, निदेशक राजकुमार ठाकुर एवं प्राचार्या दीपशिखा मिश्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को प्रकृति के महत्व को समझने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी अखिलेश पांडेय, सचिव मनीष सिन्हा, कोषाध्यक्ष बैजू गहलौत, अमित सिंह, अजीत सिंह, कृष्णा कुमार कुशवाहा सहित दोनों विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

आज का विचार: “एक पौधा लगाएं, भविष्य संवारें – प्रकृति को बचाना हमारा कर्तव्य है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment