Giridih: तिसरी प्रखंड सभागार में मनरेगा ऑपरेटर विकास सिन्हा को दी गई श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर जताया शोक

Craft Samachar
2 Min Read

Tisri (Giridih) मनोज लाल बर्नवाल: गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड में कार्यरत मनरेगा ऑपरेटर विकास सिन्हा उर्फ बिक्की सिन्हा के आकस्मिक निधन पर बुधवार को प्रखंड सभागार में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार एवं अंचलाधिकारी अखिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से की।

इस दौरान प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी पदाधिकारी और कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने विकास सिन्हा के सरल, मिलनसार एवं कर्मठ व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके असामयिक निधन को प्रखंड परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

शोकसभा में दिवंगत के शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। साथ ही उनके परिवार को इस कठिन समय में आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने को लेकर भी चर्चा की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मानवीय आधार पर यथासंभव सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मौके पर प्रमुख राजकुमार यादव,झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बर्नवाल, बीपीआरवो धनेश्वर रविदास,अंचल निरीक्षक राजीव रंजन राजस्व कर्मचारी रितेश केशरी, जीतेन्द्र कुमार,रामप्रवेश यादव, मनदीप कुमार, प्रमोद सिंह आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े: Giridih: घाघरा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध आरा मशीन, ट्रैक्टर समेत भारी मात्रा में लकड़ी जब्त

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।