Giridih: घाघरा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध आरा मशीन, ट्रैक्टर समेत भारी मात्रा में लकड़ी जब्त

Craft Samachar
2 Min Read

Giridih मनोज लाल बर्नवाल: गावां वन क्षेत्र के अंतर्गत तिसरी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को दो अवैध आरा मशीनों का भंडाफोड़ किया। वन क्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई।छापेमारी करने के दौरान एक ट्रैक्टर पर लदी लकड़ी, बड़ी मात्रा में चिरा हुआ पटरा तथा आरा मशीन संचालन में प्रयुक्त अन्य उपकरण भी जब्त किया गया।

forest department big action in ghaghra two illegal saw mills tractor and huge quantity of timber seized1

मौके पर से बरामद सभी सामग्री को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।मामले में शामिल अभियुक्तों की पहचान की जा रही है। पहचान पूरी होने के बाद उनके विरुद्ध वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत वनवाद दर्ज किया जाएगा।छापेमारी के बाद वन क्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि वन संपदा की अवैध कटाई, परिवहन और आरा मशीनों का गैरकानूनी संचालन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

इस अभियान में प्रभारी वनपाल अभीमीत राज, गावां वन परिसर पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, देवरी वन परिसर पदाधिकारी नीरज कुमार पांडेय, वन उप परिसर पदाधिकारी गौतम कुमार दास सहित रणजीत प्रभाकर, रविश कुमार, शशि कुमार, कुलदीप राय, राहुल कुमार, जिलाजीत कुमार, रोशी रंजन, सुधीर बेसरा, हीरालाल पंडित एवं अन्य वनकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई

इसे भी पढ़े: छठियारी से श्राद्ध तक सिमटी राजनीति, जनता के असली मुद्दे आज भी हाशिये पर : आलोक सोनी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।