Hazaribagh: बरही अनुमंडलीय अस्पताल से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, विधायक मनोज यादव ने बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

Craft Samachar
1 Min Read

Barhi (Hazaribagh): बरही अनुमंडलीय अस्पताल में रविवार को तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। अभियान का शुभारंभ बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाने की अपील करते हुए कहा कि पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। अभियान के शुभारंभ अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्या प्रीति कुमारी, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. प्रकाश ज्ञानी ने विधायक का बुके भेंट कर स्वागत किया। मौके पर डॉ. अंकुर विहान, डॉ. अमन कुमार, सुधांशु शेखर, बैम गौतम कुमार, कुलदीप कुमार, मृत्युंजय चौरसिया, सविता कुजूर, मनीता टोप्पो, सुमन केरकेट्टा, भेखराज पासवान, संतोष कुमार, प्रकाश राणा, विनीता कुमारी, शालू कुमारी, भूपेंद्र यादव सहित अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े: Hazaribagh: सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के 70वें जत्थे के साथ भक्तिमय हुई चौपारण की धरा, 65 श्रद्धालु रवाना

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।