मध्य गोपाली का आध्यात्मिक महौला पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है : मनोज यादव
चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र के यवनपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम मध्यगोपाली में शुक्रवार को श्री श्री 108 श्री शनिदेव जयंती सह छठा वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि बरही विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए। उन्होंने मुख्य पुजारी को कलश सौंपकर यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंदिर निर्माण कर्ता मोहन यादव एवं यज्ञ समिति के सदस्यों ने विधायक सहित अन्य अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कलश यात्रा में 501 कन्याओं एवं महिलाओं ने हिस्सा लिया। गाजे-बाजे और जयकारों के साथ श्रद्धालु करीब एक किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर गड़काली पहुंचे, जहां आचार्य सह प्रवचनकर्ता श्री नंदकिशोर पांडेय जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभरणी का कार्य संपन्न कराया। विधायक ने कहा कि मध्यगोपाली के ग्रामीणों का भक्ति भाव सराहनीय है और यहाँ का आध्यात्मिक माहौल पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी है।
कलश यात्रा में सांसद प्रतिनिधि मुकुन्द साव, रामस्वरुप पासवान, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, मुखिया जानकी यादव, भाजपा नेता विकास यादव, सीताराम साव, सियाराम सिंह, सतेंद्र सिंह, भरत सिंह, विहिप मंत्री मुनेश्वर गुप्ता, अध्यक्ष संजय सिंह, समिति सदस्य प्रतिनिधि बैजनाथ साव, बीरबल साव व रंजीत प्रजापति, प्रकाश साव, बसन्त राणा, सियाराम साव, राजेश साव, प्रभात नायक, बुधन साव, सरयू साव समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।