पत्रकार के साथ मारपीट: दो नामजद सहित पांच अज्ञात पर मामला दर्ज

Craft Samachar
1 Min Read
सांकेतिक तस्वीर

क्राफ्ट समाचार/सुधांशु शेखर

मोहनपुर (देवघर)। बीते 26 अप्रैल को पत्रकार मंटू यादव के साथ मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपामोड़ स्थित जैप-5 के समीप हुई मारपीट मामले में एसपी के सख्त निर्देश के बाद पीड़ित पत्रकार मंटू यादव के आवेदन पर मोहनपुर थाना में 28 अप्रैल 2026 को अभियुक्त सुभाष मंडल, उम्र-35 वर्ष पिता – स्व. चंद्रकांत मंडल, ग्राम- बाराकोला, थाना – मोहनपुर, जिला – देवघर, प्रमोद हेंब्रम, उम्र-35 वर्ष, पिता – गोविंद हेंब्रम, ग्राम – मलडबरा, थाना – चितरा, जिला देवघर समेत पांच अज्ञात पर बीएनएस की धारा 126 (2)/115(2)/303/352/351(2)/3(5) के तहत कांड संख्या 63/26 दर्ज किया गया है। इस दौरान मीडिया टीम मोहनपुर ने थाना प्रभारी से आग्रह किया है कि प्राथमिकी दर्ज के 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायें। इस अवधि के बाद एसपी, देवघर के समक्ष ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इसे भी पढ़े: लौह नगरी की पहचान बचाने के लिए जूझते कारीगर

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।