Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

गिद्धौर थाना के थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, वायरल वीडियो पर एसपी का सख्त एक्शन

Published: Apr 10, 2026 1:25 AM  •  Updated: Apr 10, 2026 1:28 AM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

चतरा। जिले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस महकमे में बड़ा कदम उठाया गया है। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव के साथ सीसीटीएनएस ऑपरेटर दिलीप कुमार और मुंशी महेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में थाना प्रभारी सिविल ड्रेस में टीम के साथ जिले के ही राजपुर थाना क्षेत्र के बिंधानी गांव पहुंचे थे, जहां एक युवक को जबरन पकड़ने की कोशिश करते नजर आए। इस दौरान ग्रामीणों ने विरोध किया और मौके पर जमकर हंगामा हुआ।

इसे भी पढ़े: गोरहर जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि संबंधित टीम ने बिना उच्च अधिकारियों को सूचना दिए दूसरे थाना क्षेत्र में कार्रवाई की, जो नियमों के खिलाफ है, साथ ही विभागीय छवि धूमिल करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इसके अलावा ऑपरेशन में एक बाहरी व्यक्ति की मौजूदगी भी सामने आई है।

एसडीपीओ की रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने यह कड़ी कार्रवाई की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे भी सख्त कदम उठाए जाने की संभावना है।

इसे भी पढ़े: थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की अगुवाई में बड़कागांव में बड़ी कार्रवाई, सात शातिर अपराधी हथियार समेत दबोचे गए

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment