इटखोरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

Craft Samachar
1 Min Read

इटखोरी/चतरा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सोमवार को इटखोरी प्रखंड के दुर्गा पूजा मंडप परिसर में उत्सव का माहौल रहा।मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में ध्वजारोहण कर भाजपा का स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।भाजपा ध्वज को पूरे सम्मान के साथ फहराया गया।संगठन सर्वोपरि के मंत्र को दोहराते हुए संगठन की मजबूती का संकल्प लिया गया।हर घर भाजपा ध्वज अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का दृढ़ संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रामकुमार सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष देवकुमार सिंह,महामंत्री शिवकुमार राना,सांसद प्रतिनिधि रबीभूषण सिंहा,सुधीर राय,श्रीराम चौरसिया,आशिष मिश्रा सहित समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण सराहनीय रहा।

इसे भी पढ़े: उपायुक्त ने किया पालना घर का शुभारंभ

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।