बरकट्ठा में बच्चा चोरी की अफवाह से हड़कंप, संदिग्ध महिला पुलिस के हवाले

Nitish Keshri
2 Min Read

बरकट्ठा। प्रखंड के गोरहर थाना क्षेत्र में गुरुवार को बच्चा चोरी की अफवाह फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने एक संदिग्ध महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला गांव में घूम-घूमकर बच्चों को बहला-फुसलाने की कोशिश कर रही थी, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मौके पर भीड़ जुट गई। स्थिति बिगड़ने से पहले ही महिला को पकड़कर गोरहर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक बच्चा चोरी की किसी भी घटना की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि बच्चा चोरी जैसी अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि बिना सत्यापन किसी व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार करना कानूनन अपराध है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़े: जयमाला के बीच चली गोली: सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को मारी गोली, शादी का जश्न मातम में बदला

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।