चौपारण : महुदी मोड़ में बड़ी वारदात: अंजली ज्वेलर्स से करीब 20 लाख के जेवरात की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Nitish Keshri
2 Min Read
||

हजारीबाग/चौपारण। थाना क्षेत्र के महुदी मोड़ स्थित अंजली ज्वेलर्स में बीती रात हथियारबंद अपराधियों ने सुनियोजित तरीके से बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। करीब छह की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने कटर व ग्रैंडर मशीन की मदद से दुकान का शटर और तिजोरी काटकर लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।

बताया जाता है कि अपराधी पूरी तैयारी के साथ आए थे और वारदात को बेहद पेशेवर अंदाज में अंजाम दिया। जिस तरीके से तिजोरी काटी गई है, उससे साफ संकेत मिलता है कि बदमाशों ने पहले से रेकी कर योजना बनाई थी। घटना के दौरान भागते समय अपराधियों ने पास के घर से बाहर निकली एक महिला की कनपटी पर हथियार सटा दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि महिला सुरक्षित है, लेकिन घटना के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। वहीं बरही डीएसपी अजीत कुमार बिमल भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्ध अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से स्थानीय व्यवसायियों और आम लोगों में चिंता बढ़ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़े: झारखंड बजट 2026–27: विकास और जनकल्याण की दिशा में बड़ा कदम – प्रयाग प्रसाद

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।