Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

खड़ी वैन से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा

विष्णुगढ़ के नरकी मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी 407 वैन से बाइक टकराने से पेंदरवा निवासी युवक अभिषेक रविदास की मौत हो गई, जबकि सोनू रविदास गंभीर रूप से घायल है...
Published: Nov 1, 2026 2:41 AM  •  Updated: Nov 1, 2026 2:41 AM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

पेंदरवा गांव के दो युवक थे सवार; हादसे के बाद अस्पताल में मची चीख-पुकार, पसरा मातम

विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नरकी मोड़ पर शनिवार देर शाम भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क किनारे खड़ी 407 वैन से बाइक की जोरदार टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अभिषेक रविदास को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल युवक का इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नरकी पंचायत के पेंदरवा निवासी सोनू रविदास, पिता रामप्रसाद रविदास और अभिषेक रविदास, पिता नेमचंद रविदास बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान नरकी मोड़ के समीप सड़क किनारे खड़ी 407 वैन से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीणों ने बिना देर किए राहत-बचाव कार्य शुरू किया और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अभिषेक की जान नहीं बचाई जा सकी। इस दर्दनाक घटना से पेंदरवा गांव में मातम पसरा है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि घायल सोनू के जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

इसे भी पढ़े: विष्णुगढ़: लोक आस्था का महापर्व छठ नजदीक और सड़कों पर बह रहा नालियों का गंदा पानी, जमुनिया घाट का रास्ता बदहाल, जिम्मेदार मौन

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

चतरा: जोरी काली मंदिर में सदस्यता विवाद ने पकड़ा तूल, महिला ने मारपीट और साड़ी खींचने का लगाया आरोप

त्योहारों से पहले केंद्र का झारखंड को बड़ा तोहफा, खाते में आए 3660 करोड़ रुपये

झारभूमि पोर्टल की तकनीकी खामी से हजारों म्यूटेशन आवेदन अटके, मंत्री दीपक बिरुआ ने पांच दिनों में मांगी रिपोर्ट

पीएम मोदी पर टिप्पणी से पलामू में बवाल, पांकी विधायक ने किया प्रदर्शन, पत्नी ने लगाया मारपीट और लूटपाट का आरोप

IIT-ISM धनबाद में फिर मिला शव, निर्माणाधीन भवन के दूसरे तल्ले पर मृत अवस्था में मिला 26 वर्षीय मजदूर

गिरिडीह: मर्सी हॉस्पिटल में महिला की मौत पर बवाल, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

1 thought on “खड़ी वैन से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा”

Leave a Comment