Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

विष्णुगढ़ में मेडिकल कॉलेज और डिग्री कॉलेज की मांग तेज, विधायक निर्मल महतो ने राज्यपाल को सौंपा मांगपत्र

विष्णुगढ़ में मेडिकल कॉलेज और डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर मांडू विधायक निर्मल महतो ने झारखंड के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा...
Published: Sep 16, 2026 12:51 PM  •  Updated: Sep 16, 2026 12:51 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

मांडू विधायक निर्मल महतो ने राज्यपाल को सौंपा मांगपत्र, इलाज और उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों पर निर्भरता खत्म करने की पहल

विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। विष्णुगढ़ में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर मेडिकल कॉलेज तथा डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग तेज हो गई है। मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने झारखंड के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर विष्णुगढ़ में दोनों संस्थानों की स्थापना के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री के साथ संबंधित चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग को भी भेजी गई है।

बड़ी आबादी के लिए मेडिकल कॉलेज की जरूरत

विधायक ने राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में विष्णुगढ़ की भौगोलिक स्थिति, बड़ी आबादी और क्षेत्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का हवाला देते हुए मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता पर जोर दिया है। उनका कहना है कि क्षेत्र की बड़ी आबादी आर्थिक रूप से कमजोर है। गंभीर बीमारी अथवा बेहतर चिकित्सा के लिए लोगों को दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक बोझ के साथ समय की परेशानी भी झेलनी पड़ती है।

विष्णुगढ़ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होने से स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने के साथ चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी नए अवसर विकसित होंगे। इससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

स्नातक की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को जाना पड़ता है बाहर

विधायक ने क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की आवश्यकता को भी प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने कहा कि विष्णुगढ़ में डिग्री कॉलेज नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों और दूर-दराज के शिक्षण संस्थानों पर निर्भर रहना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए बाहर रहकर पढ़ाई करना अतिरिक्त खर्च और कई अन्य कठिनाइयों का कारण बनता है।

स्थानीय स्तर पर डिग्री कॉलेज की स्थापना होने से विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलेगा। साथ ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा का दायरा बढ़ेगा और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा।

राज्यपाल से आवश्यक पहल का आग्रह

विधायक निर्मल महतो ने राज्यपाल से दोनों संस्थानों की स्थापना की मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है। उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा को क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण जरूरत बताते हुए इन संस्थानों की स्थापना को विष्णुगढ़ के व्यापक हित से जुड़ा विषय बताया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़े: विष्णुगढ़: सड़क के लिए वर्षों से इंतजार, नौनिहालों को आंगनबाड़ी की दरकार, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में आदिवासी टोले के ग्रामीण परेशान

- ADVERTISEMENT -

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

चतरा: जोरी काली मंदिर में सदस्यता विवाद ने पकड़ा तूल, महिला ने मारपीट और साड़ी खींचने का लगाया आरोप

त्योहारों से पहले केंद्र का झारखंड को बड़ा तोहफा, खाते में आए 3660 करोड़ रुपये

झारभूमि पोर्टल की तकनीकी खामी से हजारों म्यूटेशन आवेदन अटके, मंत्री दीपक बिरुआ ने पांच दिनों में मांगी रिपोर्ट

पीएम मोदी पर टिप्पणी से पलामू में बवाल, पांकी विधायक ने किया प्रदर्शन, पत्नी ने लगाया मारपीट और लूटपाट का आरोप

IIT-ISM धनबाद में फिर मिला शव, निर्माणाधीन भवन के दूसरे तल्ले पर मृत अवस्था में मिला 26 वर्षीय मजदूर

गिरिडीह: मर्सी हॉस्पिटल में महिला की मौत पर बवाल, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

1 thought on “विष्णुगढ़ में मेडिकल कॉलेज और डिग्री कॉलेज की मांग तेज, विधायक निर्मल महतो ने राज्यपाल को सौंपा मांगपत्र”

Leave a Comment