रांची: गुपचुप बेचने वाली महिला की हत्या का खुलासा, गैंगरेप और मर्डर मामले में महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Craft Samachar
2 Min Read
चार आरोपी गिरफ्तार

रांची: राजधानी रांची में गुपचुप बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने वाली रेखा देवी की हत्या मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। अरगोड़ा थाना क्षेत्र से अगवा की गई महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी सफेद अर्टिगा कार, अवैध हथियार, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार मृतका रेखा देवी अरगोड़ा क्षेत्र में ठेले पर गुपचुप बेचकर जीवन-यापन करती थी। संध्या कुमारी ने अपने भाई रमेश उरांव तथा उसके सहयोगियों कृष्णदास गोस्वामी और लखन उरांव के साथ मिलकर रेखा देवी के अपहरण और हत्या की साजिश रची।

19 जून 2026 को आरोपियों ने फर्जी नंबर प्लेट लगी सफेद अर्टिगा कार से रेखा देवी का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। 21 जून 2026 को तुपुदाना ओपी क्षेत्र में दसमाईल से तुंजू जाने वाली सड़क पर सिरी सोहराई पहाड़ के पास एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। शव पर गंभीर चोटों के निशान मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए थे।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए संध्या कुमारी, रमेश उरांव, कृष्णदास गोस्वामी और लखन उरांव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी सफेद अर्टिगा कार, एक देसी पिस्तौल, दो देसी कट्टा, नौ जिंदा कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

इसे भी पढ़े: गुमला में कुएं से मां और दो मासूम बच्चों के शव बरामद, गांव में पसरा मातम

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।