Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

साहिबगंज: जिलेबिया घाटी के गंगा द्वार पर चला सघन वाहन जांच अभियान, 28 वाहनों से वसूला 72,500 रुपये जुर्माना

Sahibganj की जिलेबिया घाटी स्थित गंगा द्वार पर डीटीओ के निर्देश पर सघन वाहन जांच अभियान चलाकर 28 वाहनों से 72,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया; चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया...
Published: Oct 28, 2026 8:42 PM  •  Updated: Oct 28, 2026 8:42 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

Sahibganj News: साहिबगंज जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं यातायात नियमों का अनुपालन कराने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द के निर्देशानुसार जिलेबिया घाटी स्थित गंगा द्वार पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी प्रकार के वाहनों की जांच की गई।जांच के क्रम में मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन के मामले में कुल 28 वाहनों का चालान किया गया। इन वाहनों से कुल ₹72,500 का जुर्माना वसूला गया। अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सुरक्षित वाहन परिचालन के प्रति सजग रहने की अपील की गई। साथ ही, सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित कर आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। उक्त अभियान में मोटरयान निरीक्षक कुमार उत्कर्ष, अभिषेक मुंडा, माइनिंग इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थाना प्रभारी शशि कुमार सिंह,ओम प्रकाश चौहान, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज पराशर, आईटी सहायक राजहंस सहित अन्य पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

साहिबगंज/संवाददाता

इसे भी पढ़े: बरहरवा: चंडीपुर में 15 नवंबर से शुरू होगी मां जगदात्री पूजा, होगा भव्य मेंले का आयोजन

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

बरही में AK होटल के पास गोलियों की गूंज, 4-5 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप; राहुल दुबे गैंग के नाम का पर्चा बरामद

छठ महापर्व को लेकर ऐतिहासिक भद्रकाली घाट सजाने की कवायद तेज: श्रमदान कर समिति, दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने की साफ-सफाई

चतरा के बारीसाखी व पीतीज में गोवर्धन पूजा समारोह: पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला हुए शामिल, दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश

हजारीबाग: एसपी कोठी के पास स्थित वृद्धाश्रम में डॉक्टर राहुल पटेल के नेतृत्व में पहुंची टीम, बुजुर्गों के बीच मिठाई और फल बांटकर मनाया रोशनी का त्योहार

जामताड़ा: बांस पहाड़ी में मृतक के आश्रितों से मिलते मंत्री इरफान अंसारी

बरही: बेन्दगी छठ घाट की जेसीबी से कराई गई साफ-सफाई, युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया सहयोग

1 thought on “साहिबगंज: जिलेबिया घाटी के गंगा द्वार पर चला सघन वाहन जांच अभियान, 28 वाहनों से वसूला 72,500 रुपये जुर्माना”

Leave a Comment