हजारीबाग: सखिया पंचायत में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित

बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सांसद मनीष जायसवाल, टीबी स्क्रीनिंग का लिया जायजा

Craft Samachar
2 Min Read

टीबी जैसी बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए जनभागीदारी और समय पर जांच है अत्यंत जरूरी: मनीष जायसवाल

हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के हजारीबाग जिला अंतर्गत सदर प्रखंड स्थित सखिया पंचायत भवन में रविवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी 100 डे कैंप सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराई तथा टीबी से बचाव एवं उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की।

IMG COM 20260621 1932183

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को टीबी उन्मूलन अभियान से जुड़ने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रोत्साहित किया। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि टीबी जैसी बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए जनभागीदारी और समय पर जांच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करने और आवश्यक जांच कराने की अपील की।

शिविर के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें एक्स-रे एवं अन्य स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उनका चिकित्सीय टीम द्वारा स्वागत तुलसी का पौधा भेंट कर किया गया।

IMG COM 20260621 1932171

कार्यक्रम में टीबी एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं तथा लोगों को टीबी के लक्षण, उपचार और रोकथाम के संबंध में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर डॉ. आर.के. जायसवाल (डीटीओ), डॉ. पंकज बोरला (एमओ), जयराम कुमार (डीपीसी), अजय कुमार (बीपीएम), सुमित कुमार (एलटी), गालिनी सिंह (सीएचओ), स्वाला प्रनाद (बीटीटी), बेबी कुमारी (एएनएम), सुनीता कुमारी (एएनएम), खुशबू मंडल कुमारी (एएनएम), उर्मिला देवी (एसएस सहायिका) सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेन्ट्रल जेल सहित कई स्थानों पर दि आर्ट ऑफ लिविंग ने कराया योगाभ्यास

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।