Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

SIR में बड़ा आरोप: मरहेड़ी में 108 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के दुरुपयोग का दावा

मरहेड़ी गांव में 108 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच की मांग की है, जबकि प्रशासन ने दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है...

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  • मरहेड़ी में 108 मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप
  • फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
  • बीएलओ ने फॉर्म मिलने और दबाव बनाए जाने की जानकारी दी
  • प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

चौपारण (हजारीबाग)। हजारीबाग जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बीच चौपारण प्रखंड के ताजपुर पंचायत स्थित मरहेड़ी गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के 108 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवाने के लिए फॉर्म-7 के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगा है। इस आरोप के बाद पूरे इलाके में सियासी पारा चढ़ गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरहेड़ी गांव के ग्रामीण लडन खान ने आरोप लगाया है कि पंकज वर्णवाल, रवि कुमार और रिशु वर्णवाल द्वारा सुनियोजित तरीके से फॉर्म-7 भरवाकर बीएलओ के माध्यम से जमा कराने का प्रयास किया गया।

मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब संबंधित बूथ की बीएलओ शहजादी खातून ने स्वयं इस बात की पुष्टि की। बीएलओ के मुताबिक, उक्त युवकों द्वारा उन्हें करीब 108 भरे हुए फॉर्म-7 सौंपे गए और हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया गया। बीएलओ ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा, “जो 108 फॉर्म मुझे दिए गए, उनमें सभी नाम मुस्लिम समुदाय के लोगों के हैं, उसमें मेरा खुद का नाम भी है।”

घटना की जानकारी मिलते ही ताजपुर के पूर्व मुखिया शौकत खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण लामबंद हो गए। पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव के साथ ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय पहुंचकर अंचलाधिकारी संजय यादव को पूरे मामले से अवगत कराया और उच्चस्तरीय जांच की मांग की। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि बिना स्थलीय जांच के किसी भी वैध मतदाता का नाम न काटा जाए।

मामले पर अंचलाधिकारी संजय यादव ने कहा कि ग्रामीण संबंधित दस्तावेज प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध कराएं, जिस पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के स्तर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वहीं पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र पर हमला है। यदि इस मामले में दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो ग्रामीणों के साथ बीडीओ और प्रखंड कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
फिलहाल प्रशासन ने मामले को जांच के दायरे में लिया है। आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी, लेकिन 108 फॉर्म, बीएलओ का बयान और ग्रामीणों का आक्रोश इस पूरे प्रकरण को गंभीर बना रहा है।

इसे भी पढ़े: विष्णुगढ़: 2014 से रमुआ में गूंज रहा गणपति बप्पा मोरया, 12वें वर्ष में प्रवेश करेगा गणेशोत्सव, 14 सितंबर से पांच दिन भक्तिमय रहेगा माहौल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चौपारण: चैथी में शोकाकुल परिवार से मिले पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, जताई संवेदना

चौपारण: नावाडीह में गूंजा श्रीकृष्ण का जयघोष, जन्माष्टमी महोत्सव में उमड़ी आस्था

चौपारण: ज्ञान कुंज इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

निःसंतान दंपतियों के लिए सुनहरा अवसर: चौपारण में सीड्स ऑफ़ इनोसेंस का एक दिवसीय निःशुल्क आईवीएफ परामर्श शिविर

चौपारण: विधायक के अल्टीमेटम और डीसी से शिकायत का दिखा असर, हरकत में आई एनएचएआई, महूदी में सड़क मरम्मती का कार्य शुरू

गोविंदपुर में शनिवार को भाजपा विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल की संगठनात्मक बैठक, मंडल पदाधिकारी व बूथ अध्यक्ष होंगे शामिल

1 thought on “SIR में बड़ा आरोप: मरहेड़ी में 108 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के दुरुपयोग का दावा”

Leave a Comment