चौपारण (हजारीबाग)। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके आरके स्टडी पॉइंट चौपारण ने एक बार फिर कक्षा 12वीं सत्र 2025-26 में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। लगातार 10 वर्षों से 100 प्रतिशत रिज़ल्ट देने वाले इस प्रतिष्ठित संस्थान के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक प्राप्त किए हैं। विद्यार्थियों की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
संस्थान के सफल विद्यार्थियों में सुप्रिया नायक ने 423 अंक प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मुस्कान कुमारी ने 419, मरियम परवीन ने 416, मधु कुमारी ने 409 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा प्रिंसी एवं काजल कुमारी ने 399-399, सोनाली ने 395, मनीष कुमार एवं काजल गुप्ता ने 391-391, नंदानी कुमारी एवं कोमल ने 389-389 तथा लक्ष्मी ने 386 अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। अन्य सफल विद्यार्थियों में रिंकी (385), सृष्टि कुमारी (380), सलोनी कुमारी एवं कुमकुम (374-374), तनिया (367), आकाश (360), रिया कुमारी (359), सोगरा खातून (352), छोटी एवं आयशा (347-347) तथा आश्विन (335) अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों एवं शिक्षकों ने खुशी जताई है।
संस्थान के निदेशक आर.के. गुप्ता ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कठिन मेहनत, अभिभावकों के भरोसे और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आरके स्टडी पॉइंट में अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव हो पा रहा है। संस्थान में कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है तथा नियमित टेस्ट के माध्यम से उनकी तैयारी को मजबूत किया जाता है। उन्होंने कहा कि आरके स्टडी पॉइंट केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को सफलता की सही दिशा देने का कार्य करता है। यही कारण है कि हर वर्ष संस्थान बेहतर परिणाम देकर अपनी गुणवत्ता साबित कर रहा है। संस्थान के कई छात्र-छात्राएं मेडिकल एवं इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट परिणाम देने के कारण आरके स्टडी पॉइंट चौपारण आज विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए भरोसे का नाम बन चुका है। संस्थान द्वारा कक्षा 11वीं (Science/Arts) में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही विद्यार्थियों के लिए Free Demo Classes भी संचालित की जा रही है। सीमित सीटों को देखते हुए इच्छुक छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से शीघ्र संपर्क करने की अपील की गई है।
पता: चतरा मोड़ के पास, केबीएसएस +2 हाई स्कूल चौपारण हज़ारीबाग
संपर्क नंबर: 8102112281, 7004351383, 7739244543
इसे भी पढ़े: चौपारण के बसरिया विद्यालय में सांसद मनीष जायसवाल ने लगाई “सांसद क्लास”, बच्चों को दिए सफलता के मंत्र


