ब्राउन शुगर के साथ बरकट्ठा का युवक गिरफ्तार, 11400 रुपये भी बरामद

Craft Samachar
2 Min Read

बरकट्ठा (हजारीबाग)। नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बरकट्ठा के एक युवक को 5 ग्राम ब्राउन शुगर और 11400 रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। रविवार को बरही एसडीपीओ कार्यालय में सीसीआर हजारीबाग के डीएसपी मो अरमानुल हक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को सूचना मिली थी कि बरकट्ठा बाजार से बरवा जाने वाली मुख्य ग्रामीण सड़क पर स्थित बुढ़िया माता मंदिर के पास एक व्यक्ति ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस की छापेमारी टीम गठित कर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ कुंदन कुमार पंडित बरकट्ठा बाजार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 11,400 रुपये नकद तथा मोटोरोला का एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया। युवक के खिलाफ बरकट्ठा थाना में कांड संख्या 96/26, दिनांक 20 जून 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) एवं 29 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी दल में डीएसपी मो. अरमानुल हक, बरकट्ठा थाना प्रभारी आशीष कुमार भगत, पुलिस अवर निरीक्षक कन्हैया प्रसाद एवं बरकट्ठा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

इसे भी पढ़े: तृतीय हजारीबाग जिला सुनील सिन्हा शूटिंग चैंपियनशिप-2026 के दूसरे दिन सांसद मनीष जायसवाल ने खुद राइफल थाम लगाया सटीक निशाना, बढ़ाया शूटरों का हौसला

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।