तिसरी (गिरिडीह) / मनोज लाल बर्नवाल: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, तिसरी में भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में भक्ति और उत्सव का रंग भर दिया।
कार्यक्रम में नन्हे-नन्हे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजकर पहुंचे। बाल गोपाल के रूप में बच्चों की मासूम अदाओं और राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी ने सभी का ध्यान खींचा। विद्यार्थियों ने भक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी शिक्षाओं को मंच पर जीवंत किया।

बच्चों की प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रेम, करुणा, सत्य, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए तालियों से उनका स्वागत किया।
श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जन्मजय प्रियदर्शी ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन कर्म, सत्य, प्रेम और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण की शिक्षाओं और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की। साथ ही सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को जन्माष्टमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।

इसे भी पढ़े: स्मार्ट विलेज दैहर का मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरी सड़क बनी ग्रामीणों की परेशानी







1 thought on “तिसरी: कान्हा के रंग में रंगा डीपीएस विद्यालय, राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन, भक्ति गीतों और नृत्य से गूंजा विद्यालय परिसर”