नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस
हजारीबाग/रामगढ़। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के एकादशाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला रामगढ़ जिले के नेमरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में अपनी सहानुभूति जताई।
इस अवसर पर उमाशंकर अकेला ने कहा कि मां का निधन किसी भी संतान के जीवन की सबसे बड़ी पीड़ाओं में से एक है। मां का स्नेह, त्याग और संस्कार जीवनभर संतान का मार्गदर्शन करते हैं। मां को खोने के दुख को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इसे भी पढ़े: Hazaribagh News: परसातरी में नदी से बालू उठाव के विरोध में भड़के ग्रामीण, ट्रैक्टर रोककर किया प्रदर्शन







1 thought on “दिवंगत रूपी सोरेन के एकादशाह में शामिल हुए पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, CM हेमंत सोरेन से मिलकर जताया शोक”