Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

धनबाद: सिनीडीह पावर हाउस में नकाबपोश अपराधियों का तांडव, चार कर्मियों को बंधक बना 6.50 लाख की क्वाइल लूटी

धनबाद के महेशपुर कोलियरी अंतर्गत सिनीडीह पावर हाउस में 20-25 हथियारबंद अपराधियों ने चार कर्मियों को बंधक बनाकर 6.50 लाख की ट्रांसफार्मर क्वाइल लूटी, तीन हजार लोग अंधेरे में रहने को मजबूर...
Published: Oct 18, 2026 8:20 PM  •  Updated: Oct 18, 2026 8:20 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

बम से उड़ाने की धमकी देकर वारदात को दिया अंजाम, सायरन तक नहीं बजा सके कर्मी; दुर्गापूजा में तीन हजार से अधिक लोगों की बिजली गुल

धनबाद। बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र संख्या तीन अंतर्गत महेशपुर कोलियरी के सिनीडीह पावर हाउस में नकाबपोश अपराधियों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। बीती रात 20 से 25 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने चार ड्यूटीकर्मियों को बंधक बनाकर 500 केवीए ट्रांसफार्मर की क्वाइल लूट ली। प्रबंधन के अनुसार, इस घटना में करीब 6.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुर्गापूजा के बीच हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है, वहीं तीन हजार से अधिक लोगों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।

IMG COM 20261018 19365112

चहारदीवारी फांदकर घुसे अपराधी, कर्मियों को बनाया बंधक

ड्यूटी पर तैनात इलेक्ट्रिकल फोरमैन मो. असगर, स्विचमैन राजकुमार चौहान, गार्ड मिहिर ग्याली और शेख जलील के अनुसार, अपराधी पावर हाउस की चहारदीवारी फांदकर अंदर घुसे थे। उनके हाथों में बम, लाठी, रॉड और तलवार जैसे हथियार थे, जबकि कमर में पिस्तौल भी लटक रही थी। अपराधियों ने कर्मियों के मोबाइल फोन छीनकर मोटरसाइकिल की डिक्की में रख दिए और सभी को पकड़कर स्विच रूम में बंद कर दिया।

बम से उड़ाने की धमकी मिलने के कारण कर्मी खतरे का सायरन तक नहीं बजा सके। इसके बाद अपराधियों ने आरी से ट्रांसफार्मर रूम और स्विच रूम के ताले काट दिए और लूटपाट शुरू कर दी।

ट्रांसफार्मर पलटकर निकाली क्वाइल, दीवार में की सेंधमारी

अपराधियों ने ट्रांसफार्मर को पलटकर उसका तेल बहा दिया और उसकी क्वाइल निकाल ली। इसके बाद दीवार में सेंधमारी कर क्वाइल लेकर फरार हो गए। पंखा घर का स्विच बंद रहने पर खदान के मजदूरों को संदेह हुआ। जब लोग पावर हाउस पहुंचे, तब बंधक बनाए गए कर्मियों को मुक्त कराया गया।

घटना की सूचना मिलने पर मधुबन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। मामले में कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

दुर्गापूजा में बिजली संकट, हजारों लोग प्रभावित

ट्रांसफार्मर की क्वाइल चोरी होने से सिनीडीह बत्तीघर, 75 श्रमिक क्वार्टर, हरदेव नगरी सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। दुर्गापूजा के उत्सवी माहौल में बिजली गुल होने से तीन हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। घटना के बाद कोलियरी कर्मियों में भय और असुरक्षा का माहौल है।

महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश

घटना की जानकारी मिलने के बाद गोविंदपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक केके सिंह महेशपुर कोलियरी पहुंचे और पावर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने बंधक बनाए गए कर्मियों से अलग-अलग बातचीत कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद कोलियरी के पीओ सुशील कुमार, प्रबंधक नारायण हांसदा और अभियंता विकास कुमार को पावर हाउस की चहारदीवारी ऊंची कराने का निर्देश दिया।

महाप्रबंधक ने सीआईएसएफ को रात के दौरान तीन से चार बार निगरानी करने का भी निर्देश दिया, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

दो दिन पहले भी हुई थी चोरी की कोशिश

गौरतलब है कि दो दिन पहले सिनीडीह सामुदायिक भवन में लगे ट्रांसफार्मर का मुख्य दरवाजा तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने इलाके में बिजली उपकरणों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस अपराधियों तक कब पहुंचती है और पावर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत की जाती है।

इसे भी पढ़े: ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर: शीतला माता मंदिर जा रहे 12 श्रद्धालुओं की मौत, 39 घायल

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

कोनबीर दुर्गा पूजा में अष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मां के दर्शन के लिए दूर-दूर से पहुंचे भक्त

बोकारो स्टील प्लांट के गेट जाम पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासन ने खुलवाए सभी प्रवेश द्वार

कोडरमा: टॉस के फैसले से पूर्णाथम ने जीता ढाब फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब, रोमांचक फाइनल में करोंजिया को दी शिकस्त

Hazaribagh News: बरही सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट पर बेलाही का कब्जा, पुरहरा को 2-0 से हराकर बना चैंपियन

चौपारण: जवनपुर भगवती मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मुखिया जानकी यादव ने की क्षेत्र की खुशहाली की कामना

दिवंगत रूपी सोरेन के एकादशाह में शामिल हुए पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, CM हेमंत सोरेन से मिलकर जताया शोक

1 thought on “धनबाद: सिनीडीह पावर हाउस में नकाबपोश अपराधियों का तांडव, चार कर्मियों को बंधक बना 6.50 लाख की क्वाइल लूटी”

Leave a Comment