मुंबई जाने के दौरान नासिक में उतरने के बाद लापता हुए चतरा के व्यक्ति, परिजनों ने की खोज में सहयोग की अपील

जानकारी मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 9065982597, 7667860168 अथवा 8828352095 पर संपर्क कर सूचना दें...

Nitish Keshri
By
Nitish Keshri
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज,...
1 Min Read

चतरा। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बकशपुरा गांव निवासी 48 वर्षीय सतेंद्र साव बीते 4 जून 2026 से लापता हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे 4 जून को कोडरमा से मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार हुए थे। उन्हें लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई उतरना था, लेकिन गलतीवश नासिक स्टेशन पर उतर गए।

परिजनों के अनुसार, नासिक पहुंचने के बाद सतेंद्र साव ने किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल फोन से अपने बेटे को कॉल कर बताया था कि वे नासिक में हैं। इसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद हो गया और 5 जून से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को सतेंद्र साव के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 9065982597, 7667860168 अथवा 8828352095 पर संपर्क कर सूचना दें।

इसे भी पढ़े: तिसरी: विश्व पर्यावरण दिवस पर खाटपोंक पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम, वृक्षारोपण का लिया गया संकल्प

Share This Article
Follow:
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।