Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

चौपारण: नावाडीह में गूंजा श्रीकृष्ण का जयघोष, जन्माष्टमी महोत्सव में उमड़ी आस्था

चौपारण के नावाडीह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन भक्तिमय वातावरण में किया गया...
Published: Sep 5, 2026 3:15 AM  •  Updated: Sep 5, 2026 3:15 AM
HIGHLIGHTS
  • नावाडीह में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
  • श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से भक्तिमय रहा माहौल
  • अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की
  • यदुवंशी समाज सहित बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
- ADVERTISEMENT -

चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड के नावाडीह में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में चौपारण-2 जिप सदस्य सह कांग्रेस जिला महासचिव रविशंकर अकेला, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, JLKM नेता कृष्णा यादव, वरिष्ठ समाजसेवी भुनेश्वर यादव, यदुनन्द यादव एवं यदुवंशी समाज के अध्यक्ष सत्यानंद यादव सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

अतिथियों ने की पूजा-अर्चना

महोत्सव में शामिल अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं ने भी पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण किया।

जयकारों से भक्तिमय रहा माहौल

जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और यदुवंशी समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन रामसेवक यादव ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संचालित करते हुए उपस्थित अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। मौके पर अजय यादव, संजय यादव, रामसेवक यादव, झनु यादव, सुखदेव यादव, नकुल यादव, सुरेंद्र यादव, प्रमोद यादव, विकाश यादव, रामभरोस यादव, नागेश्वर यादव, सुजीत यादव, योगेंद्र यादव, प्रकाश यादव, दीपक यादव, पप्पू यादव, जितेन्द्र यादव, सुभाष यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाज के लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े: चौपारण: ज्ञान कुंज इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

छठ महापर्व को लेकर ऐतिहासिक भद्रकाली घाट सजाने की कवायद तेज: श्रमदान कर समिति, दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने की साफ-सफाई

चतरा के बारीसाखी व पीतीज में गोवर्धन पूजा समारोह: पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला हुए शामिल, दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश

हजारीबाग: एसपी कोठी के पास स्थित वृद्धाश्रम में डॉक्टर राहुल पटेल के नेतृत्व में पहुंची टीम, बुजुर्गों के बीच मिठाई और फल बांटकर मनाया रोशनी का त्योहार

जामताड़ा: बांस पहाड़ी में मृतक के आश्रितों से मिलते मंत्री इरफान अंसारी

बरही: बेन्दगी छठ घाट की जेसीबी से कराई गई साफ-सफाई, युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया सहयोग

आदिवासी नेत्री निशा भगत आत्महत्या मामले में कार्रवाई तेज, थाना प्रभारी लाइन हाजिर, दो नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

1 thought on “चौपारण: नावाडीह में गूंजा श्रीकृष्ण का जयघोष, जन्माष्टमी महोत्सव में उमड़ी आस्था”

Leave a Comment