विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन में सेवा व समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विष्णुगढ़ प्रखंड में हर घर आशीर्वाद अभियान कार्यक्रम के दौरान गुरुवार की शाम कई इलाके दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने एक साथ मिलकर 1,000 से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।
संकट मोचन मंदिर में विशेष महाआरती और दीपदान
अभियान के तहत प्रखंड के विभिन्न घरों, चौक चौराहों और धार्मिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए गए। मुख्य कार्यक्रम हॉस्पिटल चौक स्थित संकट मोचन मंदिर परिसर में आयोजित हुआ,जहां कार्यकर्ताओं ने 101 दीये जलाकर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद विशेष संध्या आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
17 अक्टूबर तक चलेगा संकल्प अभियान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जलाए गए ये आशीर्वाद दीप केवल उत्सव का हिस्सा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक हैं। कहा गया कि यह अभियान 17 सितंबर 2026 से शुरू होकर 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे एक माह चलेगा, जिसके माध्यम से हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ा जाएगा। मंडल अध्यक्ष रवि कुमार पांडे ने कहा कि इस एक महीने के दौरान प्रखंड के अलग अलग क्षेत्रों में जनभागीदारी से इसी तरह दीप प्रज्ज्वलित किये जायेंगे। इस दीपोत्सव कार्यक्रम में मंडल प्रभारी भुवनेश्वर पटेल, महामंत्री राजेश सोनी, गौतम भारती, पूर्व मंडल अध्यक्ष मधुसूदन प्रसाद, सुनील कुमार अकेला, राजू श्रीवास्तव, गायत्री देवी, अरविंद लहकार, मिथिलेश बर्मन, राणा रंजीत, कुंजलाल यादव, संतोष सिंह, महेश साव, सविता देवी, रंजीत पांडेय, अनंत वैद्य और वीरू पांडेय समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण शामिल रहे।
इसे भी पढ़े: आज का राशिफल 18 सितंबर 2026: आज का दिन आपके लिए वरदान है या चेतावनी? जानें अपनी राशि का हाल






