40 मिनट के भीतर गायब हुई मोटरसाइकिल, आसपास खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुराग
विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। प्रखंड क्षेत्र के रमुआ-बगोदर मार्ग स्थित एक घर के बाहर से शनिवार को दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। रमुआ गांव निवासी मनोज कुमार, पिता स्वर्गीय कन्हा साव ने मामले को लेकर विष्णुगढ़ थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत देकर मोटरसाइकिल बरामद करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार, 29 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल निबंधन संख्या JH02BD 0693 को रमुआ-बगोदर मार्ग स्थित अपने घर के बाहर खड़ा किया था। बाइक खड़ी करने के बाद उन्होंने उसका हैंडल लॉक कर दिया और घर के अंदर चले गए।
उन्होंने बताया कि करीब 2:40 बजे जब वे घर से बाहर निकले तो बाइक अपने स्थान पर नहीं थी। इसके बाद उन्होंने आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की तथा पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला।
मनोज कुमार के अनुसार, उनकी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच करते हुए मोटरसाइकिल की बरामदगी और अज्ञात चोरों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
शिकायत में मोटरसाइकिल का इंजन नंबर HA11EDLHM03300 और चेचिस नंबर MBLHAW12XLHM16808 भी दर्ज कराया गया है। बताया गया कि उक्त मोटरसाइकिल मनोज कुमार की पत्नी पिंकी देवी के नाम से निबंधित है।
दिनदहाड़े घर के बाहर से बाइक चोरी की घटना से क्षेत्र में वाहन चोरी को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।








1 thought on “विष्णुगढ़: घर के बाहर खड़ी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत”