Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

बराकर पुल पर बड़ा हादसा: 40 फीट नीचे गिरा कंटेनर, चालक और खलासी सुरक्षित

चौपारण टोल प्लाजा के पास बराकर पुल पर स्टेयरिंग लॉक होने के कारण एक अनियंत्रित कंटेनर 40 फीट नीचे गिर गया। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए, लेकिन गनीमत रही कि चालक और खलासी पूरी तरह सुरक्षित बच गए...
Published: Nov 4, 2026 7:21 PM  •  Updated: Nov 4, 2026 7:25 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

स्टेयरिंग लॉक होने से अनियंत्रित हुआ वाहन, पुल से नीचे गिरकर कंटेनर के उड़े परखच्चे

चौपारण (हजारीबाग)। टोल प्लाजा स्थित बराकर पुल के समीप बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अचानक अनियंत्रित हुआ एक कंटेनर पुल के पास से करीब 40 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में कंटेनर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक और खलासी की जान बाल-बाल बच गई। दोनों के सुरक्षित होने की जानकारी है।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, कंटेनर अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और देखते ही देखते पुल के समीप नीचे जा गिरा। वाहन गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। करीब 40 फीट की ऊंचाई से कंटेनर गिरने के बावजूद चालक और खलासी के सुरक्षित बचने से लोग हैरान रह गए।

चालक के अनुसार, वाहन का स्टेयरिंग अचानक लॉक हो गया था, जिसके कारण कंटेनर पर उसका नियंत्रण नहीं रहा और यह हादसा हो गया।

इस घटना ने एक बार फिर बराकर पुल के आसपास सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की तकनीकी स्थिति को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इसे भी पढ़े: चौपारण: चयकलां पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, मतदाता सूची जारी, 9 नवंबर तक दर्ज होगी आपत्ति

- ADVERTISEMENT -

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

चतरा: जोरी काली मंदिर में सदस्यता विवाद ने पकड़ा तूल, महिला ने मारपीट और साड़ी खींचने का लगाया आरोप

त्योहारों से पहले केंद्र का झारखंड को बड़ा तोहफा, खाते में आए 3660 करोड़ रुपये

झारभूमि पोर्टल की तकनीकी खामी से हजारों म्यूटेशन आवेदन अटके, मंत्री दीपक बिरुआ ने पांच दिनों में मांगी रिपोर्ट

पीएम मोदी पर टिप्पणी से पलामू में बवाल, पांकी विधायक ने किया प्रदर्शन, पत्नी ने लगाया मारपीट और लूटपाट का आरोप

IIT-ISM धनबाद में फिर मिला शव, निर्माणाधीन भवन के दूसरे तल्ले पर मृत अवस्था में मिला 26 वर्षीय मजदूर

गिरिडीह: मर्सी हॉस्पिटल में महिला की मौत पर बवाल, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

1 thought on “बराकर पुल पर बड़ा हादसा: 40 फीट नीचे गिरा कंटेनर, चालक और खलासी सुरक्षित”

Leave a Comment