Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

रामगढ़ पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, 581 का डिजिटल प्रोफाइल तैयार, 1,971 अपराधी रडार पर

रामगढ़ पुलिस ने अपराध पर नकेल कसने के लिए 581 चार्जशीटेड अपराधियों का डिजिटल प्रोफाइल तैयार कर पोर्टल पर अपलोड किया है, जबकि 1,971 अपराधी पुलिस के रडार पर हैं। एसपी मुकेश लुनायत ने 35 अपराधियों पर सीसीए लगाने और जेल से छूटे आदतन अपराधियों की कड़ी निगरानी का निर्देश दिया है...
Published: Nov 5, 2026 8:31 PM  •  Updated: Nov 5, 2026 8:31 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

36 सदस्यीय विशेष विंग और डिजिटल मॉनिटरिंग पोर्टल से अपराधियों पर रखी जाएगी पैनी नजर, 35 के खिलाफ सीसीए का प्रस्ताव

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में अपराध नियंत्रण और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी पहल की है। सक्रिय अपराधियों की पहचान, उनकी गतिविधियों पर निगरानी और आपराधिक घटनाओं के त्वरित खुलासे को लेकर रामगढ़ पुलिस ने डिजिटल मॉनिटरिंग व्यवस्था को मजबूत किया है। इसी क्रम में जिले के 581 आरोप-पत्रित अपराधियों का डिजिटल प्रोफाइल तैयार कर पोर्टल पर अपलोड किया गया है। वहीं, विभिन्न अपराधों में चार्जशीटेड कुल 1,971 अपराधियों को चिन्हित किया गया है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत की अध्यक्षता में 36 सदस्यीय क्राइम प्रिवेंटिंग एंड डिटेक्शन विंग तथा डिजिटल क्रिमिनल मॉनिटरिंग पोर्टल के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना एवं ओपी प्रभारी सहित संबंधित नोडल पदाधिकारी मौजूद रहे।

1,971 अपराधियों की तैयार की गई सूची

रामगढ़ पुलिस के अनुसार, 1 जनवरी 2021 से 31 मार्च 2026 तक विभिन्न अपराधों में आरोप-पत्रित कुल 1,971 अपराधियों की पहचान की गई है। इनमें रामगढ़ जिले के 1,374, झारखंड के अन्य जिलों के 458 तथा राज्य के बाहर के 139 अपराधी शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी अपराधियों का रिकॉर्ड तैयार कर निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाया है।

तीन महीने में 581 अपराधियों का डिजिटल प्रोफाइल तैयार

पिछले तीन महीनों में विशेष अभियान चलाकर नौ प्रमुख अपराध श्रेणियों के 581 आरोप-पत्रित अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया गया। इनमें आर्म्स एक्ट, रंगदारी, एनडीपीएस एक्ट, डकैती, लूट, छिनतई, चोरी, वाहन चोरी और गृहभेदन से जुड़े अपराधी शामिल हैं। सत्यापन के बाद इनके आपराधिक इतिहास, वर्तमान पते और अन्य जरूरी जानकारियों को डिजिटल क्रिमिनल मॉनिटरिंग पोर्टल पर अपलोड किया गया है।

अपराधियों की गतिविधियों पर रहेगी विशेष नजर

समीक्षा बैठक में एसपी मुकेश लुनायत ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आरोप-पत्रित अपराधी का निर्धारित प्रपत्र में भौतिक सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। यदि कोई अपराधी दूसरे थाना क्षेत्र में रह रहा है, तो संबंधित थाने से भी सत्यापन कराया जाए। इसके बाद उसके आपराधिक इतिहास, वर्तमान पता और अपराध करने के तौर-तरीकों की जानकारी पोर्टल पर अपडेट की जाए।

उन्होंने जेल से जमानत पर बाहर आए और बार-बार आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहने वाले अपराधियों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्रों के बीच अपराधियों से संबंधित सूचनाओं का बेहतर आदान-प्रदान करने और पोर्टल के आंकड़ों का उपयोग अपराध विश्लेषण एवं कांडों के खुलासे में करने पर जोर दिया।

एसपी ने अगले एक महीने के भीतर हत्या और उत्पाद अधिनियम सहित शेष अपराध श्रेणियों के अपराधियों का सत्यापन कर उनका डिजिटल प्रोफाइल अपलोड करने का निर्देश दिया। पहले से सत्यापित अपराधियों का दोबारा सत्यापन करने को भी कहा गया है।

35 अपराधियों के खिलाफ सीसीए का प्रस्ताव

अपराधियों के विरुद्ध की गई कानूनी कार्रवाई की समीक्षा में सामने आया कि कुल 35 अपराधियों के खिलाफ सीसीए का प्रस्ताव भेजा गया है। इनमें चार के खिलाफ जिला बदर, 27 के खिलाफ थाना हाजिरी और चार के खिलाफ निरुद्धादेश का प्रस्ताव शामिल है।

इसके अलावा 163 अपराधियों के विरुद्ध निगरानी प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। वहीं, 56 अपराधियों के नाम गुंडा पंजी में दर्ज किए गए हैं। कुल 105 अपराधियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 129 के तहत कार्रवाई की गई है।

रामगढ़ पुलिस की इस पहल से अपराधियों का डिजिटल रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने, उनकी गतिविधियों पर नजर रखने और जिले में आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े: अयोध्या में दीपोत्सव की भव्यता को लेकर तैयारियां तेज, 30 लाख दीयों से जगमगाएंगे रामनगरी के 56 घाट

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

चौपारण: छठ पर्व की तैयारी तेज, डुमरी छठ घाट की सफाई और सौंदर्यीकरण में जुटी पंचायत

मुनीडीह की बेटी का बॉलीवुड में जलवा, अब ‘रामायण’ की टीम में निभा रहीं अहम जिम्मेदारी कोयलांचल की सायंतनी ने मुंबई में बनाई पहचान, नितेश तिवारी की ‘रामायण’ से जुड़ीं

सुनामी की लहरें बिना चेतावनी मचा सकती हैं तबाही, जागरूकता और सतर्कता से बच सकती हैं लाखों जानें : मुकुंद साव

जमशेदपुर: सब्जी मार्केट में दो सांडो के बीच हुई जबरजस्त लड़ाई, मची अफरा तफरी

गुमला: बांस से बन रहा मां काली का अनोखा दरबार, मुरली बगीचा में दिखेगा भव्य नजारा

JPSC भर्ती घोटाले में CID की चार्जशीट से बड़े खुलासे, PA के खातों में 1.05 करोड़ का लेन-देन; रातू के घर में लिखवाई गईं अभ्यर्थियों की कॉपियां

Leave a Comment