राँची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो नवंबर को राँची पहुंचेंगी। वह पश्चिम बंगाल से विशेष विमान के जरिए राँची आएंगी। इसके बाद राँची एयरपोर्ट से ओडिशा के मयूरभंज जिले स्थित रायरंगपुर के लिए रवाना होंगी।
राष्ट्रपति सचिवालय ने उनकी प्रस्तावित यात्रा की सूचना झारखंड सरकार को भेज दी है। इसके बाद राज्य सरकार ने प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान को लेकर राँची एयरपोर्ट पर सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हालांकि, राष्ट्रपति का राँची में ठहरने का कोई कार्यक्रम नहीं है। वह एयरपोर्ट से सीधे ओडिशा के लिए रवाना होंगी।





