Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

आज का पंचांग और राशिफल 20 अक्टूबर 2026: विजयादशमी पर भगवान श्रीराम की कृपा, ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक से जानें 12 राशियों का हाल

20 अक्टूबर 2026 का पंचांग और राशिफल: विजयादशमी (दशहरा) महापर्व, नवरात्र व्रत पारण, नीलकंठ दर्शन, राहुकाल और ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक से जानिए 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल...
Published: Oct 20, 2026 7:41 AM  •  Updated: Oct 20, 2026 7:41 AM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

Aaj Ka Rashifal 20 October 2026: आज 20 अक्टूबर 2026, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पावन नवमी व दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का महापर्व विजयादशमी (दशहरा) हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज के दिन नवरात्र व्रत का पारण, शमी पूजन, अपराजिता पूजन, नीलकंठ पक्षी का दर्शन और जयंती धारण करने की सनातन परंपरा है। आज श्रवण नक्षत्र और धृति योग का शुभ संयोग बना हुआ है। ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक के अनुसार, आज कन्या, तुला, धनु और कुंभ राशि के जातकों को व्यापार, आजीविका और रुके हुए कार्यों में शानदार सफलता व आर्थिक लाभ मिलेगा, वहीं वृष और मीन राशि वालों को जल्दबाजी, विवाद और अनमनेपन से बचने की सलाह दी जाती है। आज उत्तर दिशा में दिशाशूल है तथा दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक राहुकाल रहेगा, जिसमें शुभ कार्य वर्जित हैं। आइए विस्तार से जानते हैं आज का संपूर्ण पंचांग, ग्रह गोचर और सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

धैर्य और विवेक से लिया गया निर्णय ही विपरीत परिस्थितियों में सबसे बड़ा संबल बनता है।

आज का दैनिक पंचांग | 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार)

दिनांक व वार 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार
संवत्सर व शक शुभ संवत् 2083, शाके 1948
अयन व ऋतु याम्यायन, सौम्य गोल, शरद् ऋतु (सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 1)
मास व पक्ष आश्विन मास, शुक्ल पक्ष
तिथि नवमी (प्रातः 09:34 बजे तक), उपरांत दशमी
नक्षत्र श्रवण (दिन में 04:09 बजे तक), उपरांत धनिष्ठा
योग धृति (रात्रि 11:56 बजे तक), उपरांत शूल
करण कौलव एवं तैतिल
सूर्योदय / सूर्यास्त प्रातः 06:20 बजे / सायं 05:40 बजे
सूर्य व चंद्र राशि सूर्य चित्रा नक्षत्र व तुला राशि में, चंद्रमा कुंभ राशि में
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:36 बजे से 12:24 बजे तक (शुभ व मांगलिक कार्यों हेतु उत्तम)
राहुकाल अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक (शुभ कार्य वर्जित)
दिशाशूल मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा वर्जित है (आवश्यक हो तो मुख में गुड़ रखकर अथवा खाकर प्रस्थान करें)
पर्व व विशेष विजयादशमी (दशहरा), नवरात्र व्रत पारण, जयंती ग्रहण, नीलकंठ दर्शन, शमी व अपराजिता पूजन

आज की ग्रह स्थिति: कर्क राशि में मंगल, तुला राशि में सूर्य व बुध, सिंह राशि में देवगुरु बृहस्पति व केतु, तुला राशि में शुक्र, मीन राशि में शनि एवं कुंभ राशि में चंद्रमा व राहु विराजमान रहेंगे।

“शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।”

आज का दैनिक राशिफल

मेष: आज अधिक भागदौड़ और परिश्रम के कारण शारीरिक शिथिलता का अनुभव हो सकता है। हालांकि परिश्रम के सकारात्मक फल मिलने से मन में उत्साह बना रहेगा। कार्य-व्यवसाय में थोड़े व्यवधान अवश्य रहेंगे, फिर भी आवश्यकतानुसार धन की आवक हो जाएगी। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार पर क्रोध करने से बचें ताकि घर का वातावरण शांत रहे। उधार दिए धन की वसूली के लिए समय अनुकूल है, परंतु आर्थिक लेन-देन में गरमा-गरमी से बचें। आज किसी से नया कर्ज न लें। उपाय: भगवान श्री हनुमान जी को सिंदूर व चमेली का तेल अर्पित करें।
वृष: आज का दिन मिला-जुला फल देगा। दिन के आरंभ में आलस्य या किसी बात को लेकर स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। आवश्यक व आर्थिक कार्य मध्याह्न से पहले निपटाने का प्रयास करें, इसके बाद कार्यों में उलझनें बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र पर सहयोगियों से तालमेल बनाकर चलें ताकि काम में विलंब न हो। घर में सामंजस्य बनाए रखने के लिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उपाय: मां अपराजिता का स्मरण करें और शमी पत्र अर्पित करें।
मिथुन: दिन का पहला भाग शांति से व्यतीत होगा। इस अवधि में लाभ पाने के लिए आलस्य व प्रमाद से पूरी तरह दूर रहें। अपने व्यवहार में विनम्रता रखें ताकि कार्यस्थल पर दूसरों का पूर्ण सहयोग मिल सके। नौकरी और व्यवसाय में अधिकारियों एवं सहकर्मियों को मिलाकर काम करें, इससे आकस्मिक लाभ के अवसर बनेंगे। किसी से काम निकलवाने के लिए संयम और प्रेमपूर्वक बात करना ही हितकर रहेगा। उपाय: भगवान श्री गणेश जी को मोदक अर्पित करें और संकटनाशक गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
कर्क: आज दिन के आरंभ में स्वास्थ्य संबंधी हल्की समस्या रह सकती है, जिससे काम में उत्साह की कमी महसूस होगी। मध्याह्न के बाद स्थिति में सुधार आएगा और विरोध करने वालों को अपनी गलती का अहसास होगा। कार्यक्षेत्र में अनमनेपन से बचें। धन लाभ सीमित रह सकता है, परंतु शाम के समय अपने बुद्धि-विवेक से कुछ रुके हुए कार्य पूरे कर लेंगे, जिससे भविष्य में आय के नए रास्ते खुलेंगे। उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध व जल अर्पित कर ॐ नमः शिवाय का जप करें।
सिंह: आज महत्वाकांक्षाएं बढ़ी रहेंगी। दिखावे की प्रवृत्ति से बचें और अपनों के साथ आत्मीय व्यवहार रखें। कार्य-व्यवसाय में मनमानी या जल्दबाजी करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। आर्थिक रूप से दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, हालांकि मध्याह्न के बाद आकस्मिक धन लाभ की संभावना बन रही है। परिवार के सदस्यों की बातों को गंभीरता से सुनें। खानपान का ध्यान रखें। उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या: आज मध्याह्न से पहले कोई लाभदायक समाचार मिलने के योग हैं, जिससे धन कोष में आकस्मिक वृद्धि होगी। दिन के पहले भाग में व्यापार में अच्छी कमाई होगी, हालांकि बाद का समय थोड़ा धीमा रह सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक है। उधारी के लेन-देन से बचें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी तीर्थ स्थल के दर्शन का अवसर मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। उपाय: दुर्गा सप्तशती के सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।
तुला: आज का दिन सुख-शांति में वृद्धि करने वाला है। किसी के उकसावे में आकर अपना विवेक न खोएं और भ्रामक बातों से दूर रहें। व्यापार में आकस्मिक लाभ के सौदे हाथ लगने से भविष्य की योजनाओं को गति मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, जिससे कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति सरलता से कर लेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। उपाय: भगवान श्रीराम की आराधना करें और सुंदरकांड का पाठ करें।
वृश्चिक: दिन के पूर्वार्ध में थोड़ी बेचैनी रह सकती है, अतः मध्याह्न तक आपसी बोलचाल में विशेष सावधानी रखें। कटु वचनों से बचें और मर्यादा में रहकर बातचीत करें। दोपहर के बाद परिस्थितियों में सुधार आएगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और समय व धन का सदुपयोग करेंगे। आर्थिक स्थिति आपके बौद्धिक व शारीरिक परिश्रम पर निर्भर करेगी। परिजनों की समस्याओं को सुलझाने में सहयोग दें। उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बूंदी का प्रसाद बांटें।
धनु: आज का दिन आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगा। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा कम रहने से आप इसका भरपूर लाभ उठा सकेंगे। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वयं के काम के साथ-साथ दूसरों की सहायता भी करेंगे, जिससे समाज में प्रशंसा होगी। पैतृक व सरकारी मामलों में सफलता मिलेगी। उपाय: भगवान श्रीहरि विष्णु को पीले पुष्प और चने की दाल का भोग लगाएं।
मकर: दिन के पूर्वार्ध में आलस्य को हावी न होने दें। इसके बाद का समय पूरी निष्ठा के साथ अधूरे कार्यों को पूर्ण करने में लगाएं। सहकर्मियों के सहयोग से धन लाभ में बाधाएं नहीं आएंगी। कारोबारी लोग नकद लेन-देन को प्राथमिकता दें, इससे स्पष्टता बनी रहेगी। पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें। सुख-सुविधा की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी। उपाय: शमी के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाएं।
कुंभ: आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ और फलदायी रहेगा। धन लाभ के साथ-साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। कार्यक्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने से समय पर सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। पूर्व नियोजित कार्यों के अलावा अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। आज आपके संपर्कों से दीर्घकालिक लाभ होगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। मनपसंद भोजन और पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। उपाय: श्री गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें और दुर्वा अर्पित करें।
मीन: आज सावधानीपूर्वक कार्य करने का दिन है। किसी भी उलझन से बचने के लिए दिन का अधिकांश समय पुराने लंबित कार्यों को पूरा करने में लगाएं। नए और बड़े निर्णय आज के लिए टालना बेहतर रहेगा। व्यवसाय में देरी के कारण कोई सौदा हाथ से न निकले, इसका ध्यान रखें। परिवार में मान-सम्मान बनाए रखने के लिए वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

“विजयादशमी महापर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, मां अपराजिता, देवाधिदेव महादेव एवं विघ्नहर्ता श्री गणेश आप सभी के जीवन से समस्त नकारात्मकताओं का नाश कर विजय, सुख, शांति, समृद्धि और अखंड सौभाग्य प्रदान करें।”

लेखक / ज्योतिषाचार्य: डॉ. साकेत कुमार पाठक, खम्भवा, टाटीझरिया, हजारीबाग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक पंचांग, मान्यताओं एवं ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सामान्य सूचना के लिए प्रस्तुत है। क्राफ्ट समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

आज का पंचांग और राशिफल 19 अक्टूबर 2026: सोमवार को मां सिद्धिदात्री की कृपा, ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक से जानें 12 राशियों का हाल

महाष्टमी पर मां महागौरी की आराधना का विधान, जानें पूजा का महत्व और देवी के दिव्य स्वरूप की महिमा

आज का पंचांग और राशिफल 18 अक्टूबर 2026: पारिवारिक सुख या करियर में नई चुनौती? एक क्लिक में जानें ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक से 12 राशियों का हाल

आज का पंचांग और राशिफल 17 अक्टूबर 2026: शनिवार को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? डॉ. साकेत कुमार पाठक से जानें

आज का पंचांग और राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार को मां कात्यायनी की कृपा, ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक से जानें 12 राशियों का हाल

दैनिक पंचांग व राशिफल 15 अक्टूबर 2026: नौकरी और व्यापार में किसे मिलेगा बड़ा लाभ? ज्योतिषाचार्य से जानें गुरुवार का भविष्यफल

1 thought on “आज का पंचांग और राशिफल 20 अक्टूबर 2026: विजयादशमी पर भगवान श्रीराम की कृपा, ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक से जानें 12 राशियों का हाल”

Leave a Comment