Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

ताजपुर में दुर्गा पूजा उत्सव की धूम, विधायक मनोज यादव ने किया पंडाल व सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन; निशा दुबे के गीतों पर देर रात तक झूमे दर्शक

Published: Oct 18, 2026 6:04 PM  •  Updated: Oct 18, 2026 6:05 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

चौपारण। प्रखंड के ताजपुर में दुर्गा पूजा के अवसर पर भक्ति और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिला। दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित पूजा पंडाल एवं सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी की मशहूर गायिका निशा दुबे ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उनके लोकप्रिय गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपरा और लोक संस्कृति को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने दुर्गा पूजा के अवसर पर इस भव्य आयोजन के लिए समिति के सदस्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

निशा दुबे की गायकी ने बांधा समां

भोजपुरी गायिका निशा दुबे ने एक से बढ़कर एक लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी मधुर आवाज और शानदार अंदाज ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीतों की धुन पर दर्शक तालियां बजाते और झूमते नजर आए। रात बढ़ने के साथ ही कार्यक्रम का उत्साह भी चरम पर पहुंचता गया। पूरा परिसर संगीत और मनोरंजन के रंग में सराबोर रहा।

समिति के सदस्यों का रहा सराहनीय योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अभिमन्यु प्रसाद भगत, मनोरंजन समिति के अध्यक्ष शिव सिंह, सांसद प्रतिनिधि रिशु वर्णवाल, रामस्वरूप पासवान, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, विनोद सिंह, उमेश सिंह, गौतम सिंह, इंदीवर पीयूष, अशोक केशरी, अनिल गुप्ता, सुधीर केशरी, सागर केशरी, रोशन केशरी सहित समिति के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।

- ADVERTISEMENT -

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

चौपारण: जवनपुर भगवती मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मुखिया जानकी यादव ने की क्षेत्र की खुशहाली की कामना

दिवंगत रूपी सोरेन के एकादशाह में शामिल हुए पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, CM हेमंत सोरेन से मिलकर जताया शोक

Hazaribagh News: परसातरी में नदी से बालू उठाव के विरोध में भड़के ग्रामीण, ट्रैक्टर रोककर किया प्रदर्शन

जर्जर सेवई-ओबरा सड़क की बदहाली दूर करने की पहल, अन्नपूर्णा देवी ने विभाग को दिया कार्रवाई का निर्देश

चौपारण में हाइवा की चपेट में आने से घायल सरयू यादव की मौत, गांव में पसरा मातम

Hazaribagh News: चौपारण में डांडिया नाइट का उत्साह, गढ़काली मंदिर और हनुमान मंदिर बिगहा में उमड़ा भक्तों का उल्लास

Leave a Comment