पूर्वांचल दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का फीता काटकर किया शुभारंभ, नारियल फोड़कर की पूजा-अर्चना, साहिबगंज की खुशहाली की कामना
Sahibganj News: साहिबगंज संवाददाता। शारदीय नवरात्र की पावन बेला पर जब पूरा शहर भक्ति में डूबा है, तब काटरगंज की धरती पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूर्वांचल दुर्गा पूजा समिति के भव्य पंडाल का उद्घाटन एक ऐतिहासिक क्षण बन गया।झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने इस भव्य पंडाल का फीता काटकर शुभारंभ किया।

वहीं फीता कटते ही पूरा परिसर ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने नारियल फोड़कर विधि-विधान से माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की और साहिबगंज की जनता के लिए आशीर्वाद मांगा। वहीं इस दौरान मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे।
इसे भी पढ़े: बसरिया दुर्गा पूजा महोत्सव में शामिल हुए पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, कलश यात्रा का किया शुभारंभ







1 thought on “साहिबगंज: काटरगंज में गूंजे मां दुर्गा के जयकारे, झामुमो नेता पंकज मिश्रा ने किया भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन”