Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

आज का पंचांग और राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार को मां कात्यायनी की कृपा, ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक से जानें 12 राशियों का हाल

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का पावन दिन है। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन मां भगवती दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी का विशेष पूजन-अर्चन...
Published: Oct 16, 2026 4:54 AM  •  Updated: Oct 16, 2026 4:54 AM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

Aaj Ka Rashifal 16 October 2026: आज 16 अक्टूबर 2026, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का पावन दिन है। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन मां भगवती दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी का विशेष पूजन-अर्चन किया जा रहा है। साथ ही आज शाम के समय देवी बोधन के लिए बिल्ववृक्ष (बेल के पेड़) के पास जाकर आमंत्रण और अधिवास (बेल न्योता) की परंपरा निभाई जाएगी। मां कात्यायनी की आराधना से सकल रोग, शोक और संकटों का निवारण होता है तथा उत्तम नौकरी, आजीविका और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है। आज शोभन योग और ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक के अनुसार, आज मेष, सिंह, कन्या और मीन राशि के जातकों के लिए धन लाभ और उन्नति के उत्तम अवसर बनेंगे, वहीं मकर और वृश्चिक राशि वालों को अनावश्यक विवादों और लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। आज पश्चिम दिशा में दिशाशूल है तथा सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक राहुकाल रहेगा, जिसमें शुभ कार्य वर्जित हैं। आइए विस्तार से जानते हैं आज का संपूर्ण पंचांग, ग्रह गोचर और सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

धैर्य और विवेक से लिया गया निर्णय ही विपरीत परिस्थितियों में सबसे बड़ा संबल बनता है।

आज का दैनिक पंचांग | 16 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार)

दिनांक व वार 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार
संवत्सर व शक शुभ संवत् 2083, शाके 1948
अयन व ऋतु याम्यायन, सौम्य गोल, शरद् ऋतु (सौर आश्विन मास प्रविष्टे 27)
मास व पक्ष आश्विन मास, शुक्ल पक्ष
तिथि षष्ठी (रात्रि 03:47 बजे तक), उपरांत सप्तमी
नक्षत्र ज्येष्ठा (प्रातः 06:22 बजे तक), उपरांत मूल
योग शोभन (प्रातः 10:30 बजे तक), उपरांत अतिगण्ड
करण कौलव एवं तैतिल
सूर्योदय / सूर्यास्त प्रातः 06:16 बजे / सायं 05:44 बजे
सूर्य व चंद्र राशि सूर्य चित्रा नक्षत्र व कन्या राशि में, चंद्रमा वृश्चिक राशि में (प्रातः उपरांत धनु राशि में)
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:36 बजे से 12:24 बजे तक (शुभ व दीर्घकालिक कार्यों हेतु उत्तम)
राहुकाल पूर्वाह्न 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (शुभ कार्य वर्जित)
केतुकाल प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक (नवीन कार्य से परहेज करें)
दिशाशूल शुक्रवार को पश्चिम दिशा की यात्रा वर्जित है (आवश्यक हो तो दही खाएं अथवा दही, हल्दी व चावल का तिलक लगाकर प्रस्थान करें)
पर्व व विशेष शारदीय नवरात्रि (षष्ठ दिन): माता कात्यायनी पूजन, दुर्गा पाठ, सायं बिल्ववृक्ष आमंत्रण व अधिवास (बेल न्योता)

आज की ग्रह स्थिति: कर्क राशि में मंगल, तुला राशि में बुध, कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति, तुला राशि में शुक्र, मीन राशि में शनि, कुंभ राशि में राहु एवं सिंह राशि में केतु विराजमान रहेंगे।

“शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।”

आज का दैनिक राशिफल

मेष: आज सुख के साधनों पर व्यय होगा। मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे। परिवार के साथ सुखद अहसास होगा। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी और कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। लंबी यात्रा का विचार बन सकता है। प्रमाद से बचें। उपाय: मन की शांति और कार्य सिद्धि के लिए मां कात्यायनी को लौंग की माला अर्पित करें।
वृष: रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी, पिकनिक व स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। संगीत व कला आदि में रुचि जागृत होगी। जीवनसाथी के सहयोग से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। उपाय: आज के दिन मां भगवती को पांच छोटी इलायची अर्पित करें।
मिथुन: सुख के साधन जुटेंगे और मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम रहेगी तथा मेहनत का पूरा फल मिलेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। नेत्र पीड़ा की आशंका है, अतः स्वास्थ्य में लापरवाही न करें। उपाय: सर्वकार्य सिद्धि के लिए मां भगवती के समक्ष जायफल अर्पित करें।
कर्क: किसी भी तरह के विवाद या व्यर्थ बहस में न पड़ें, स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट की आशंका है, अतः स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दूर से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा और आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। उपाय: आज आप मां भगवती को 6 बिल्वपत्र अर्पित करें।
सिंह: धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों तथा परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और सफलता प्राप्त होगी। आलस्य न करें। उपाय: कार्यसिद्धि के लिए मां कात्यायनी को अपराजिता के पुष्प अर्पित करें।
कन्या: शारीरिक पीड़ा के कारण कार्यों में कुछ बाधा संभव है, स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। मानसिक तनाव रह सकता है, परंतु शत्रुओं का पराभव होगा। सुख-साधनों पर व्यय होगा। संपत्ति से जुड़े कार्यों में बड़ा लाभ मिल सकता है। रोजगार में वृद्धि होगी। उपाय: आज के दिन देवी भगवती को छोटी इलायची अर्पित करें।
तुला: वाणी में हल्के मजाक से बचें अन्यथा बात बिगड़ सकती है। धनलाभ के अच्छे अवसर हाथ आएंगे। प्रेम-संबंधों में अनुकूलता रहेगी। उपहार व मनोरंजन पर व्यय हो सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उपाय: आज माता रानी के मंदिर में जाकर विधिवत दर्शन-पूजन करें।
वृश्चिक: शत्रुओं से सतर्क रहें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में पूरी सावधानी बरतें। दूसरों के विवादों में न पड़ें और कीमती सामान संभालकर रखें। महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में न लें। आय में निश्चितता बनी रहेगी। उपाय: आज निर्धनों को भोजन कराएं और देवी कवच का पाठ करें।
धनु: धार्मिक पूजा-अनुष्ठान अथवा सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से नए कार्य मिल सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। उपाय: मां भगवती को लौंग की माला और पीले पुष्प अर्पित करें।
मकर: अकारण विवाद की स्थिति से बचें। अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है। शारीरिक कष्ट की संभावना है, अतः सेहत का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा और मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। उपाय: आज मंदिर में जाकर माता रानी को पांच बिल्वपत्र अर्पित करें।
कुंभ: कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। आय में निरंतरता बनी रहेगी और व्यापार अच्छा चलेगा। पुराने बकाये की वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यश व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। उपाय: आज माता रानी के मंदिर में पंचामृत अर्पित करें।
मीन: अप्रत्याशित लाभ के सुंदर योग बन रहे हैं। किसी लंबी यात्रा की सुखद योजना बन सकती है। मित्रों व परिजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी। विवेक से काम लें, लाभ के अवसर हाथ आएंगे। उपाय: आज गंगाजल व दुग्ध मिश्रित जल से स्नान करें और मां कात्यायनी की आराधना करें।

“शारदीय नवरात्र के षष्ठ दिन माता कात्यायनी, अपराजिता भुवनेश्वरी महादुर्गा, देवाधिदेव महादेव, श्रीहरि विष्णु एवं विघ्नहर्ता श्री गणेश आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण कर सुख-समृद्धि और आरोग्यता प्रदान करें।”

लेखक / ज्योतिषाचार्य: डॉ. साकेत कुमार पाठक, खम्भवा, टाटीझरिया, हजारीबाग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक पंचांग, मान्यताओं एवं ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सामान्य सूचना के लिए प्रस्तुत है। क्राफ्ट समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

दैनिक पंचांग व राशिफल 15 अक्टूबर 2026: नौकरी और व्यापार में किसे मिलेगा बड़ा लाभ? ज्योतिषाचार्य से जानें गुरुवार का भविष्यफल

आज का पंचांग और राशिफल 14 अक्टूबर 2026: बुधवार को मां कुष्मांडा की कृपा से संवरेगा भाग्य, डॉ. साकेत कुमार पाठक से जानें 12 राशियों का हाल

आज का पंचांग और राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मंगलवार को मां चंद्रघंटा की कृपा से चमकेगी किस्मत, डॉ. साकेत कुमार पाठक से जानें 12 राशियों का हाल

दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर 2026: सोमवार को कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, जानें किसके बनेंगे बिगड़े काम

आज का पंचांग और राशिफल 11 अक्टूबर 2026: रविवार को वृष और सिंह की चमकेगी किस्मत, ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक से जानें 12 राशियों का हाल

शारदीय नवरात्रि 2026: हाथी पर मां भगवती का आगमन और पैदल प्रस्थान, जानें कलश स्थापना मुहूर्त, 9 दिनों की तिथियां और पारण का सही समय

Leave a Comment