Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल

विष्णुगढ़: टेकलाल बाबू की पुण्यतिथि पर गूंजा झारखंड के अधिकारों का संकल्प

झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा स्वर्गीय टेकलाल महतो की 15वीं पुण्यतिथि पर विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को नमन किया गया...
Published: Sep 28, 2026 12:18 PM  •  Updated: Sep 28, 2026 12:18 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

15वीं पुण्यतिथि पर विष्णुगढ़ से चानो तक श्रद्धांजलि कार्यक्रम, जयप्रकाश पटेल ने कहा – आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड बनाना हमारी जिम्मेदारी

विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा, गिरिडीह के पूर्व सांसद और मांडू के तत्कालीन विधायक स्वर्गीय टेकलाल महतो की 15वीं पुण्यतिथि पर रविवार को विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान उनके संघर्ष, विचारों और झारखंड को अलग राज्य बनाने के आंदोलन में दिए गए योगदान को याद करते हुए प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई।

प्रखंड कांग्रेस कमेटी, विष्णुगढ़ के तत्वावधान में विष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय परिसर स्थित टेकलाल बाबू की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल ने परिजनों के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय टेकलाल महतो को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

श्रद्धांजलि सभा के बाद टेकलाल बाबू के पैतृक आवास चानो में भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। वहीं, बनासो स्थित दौलत महतो शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर में भी श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके संघर्ष और योगदान को याद किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान झारखंड आंदोलन के इतिहास, आंदोलनकारियों के त्याग और उनके अधूरे सपनों पर चर्चा की गई।

संघर्ष और विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प

इस अवसर पर जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि झारखंड अलग राज्य का निर्माण लंबे संघर्ष, त्याग और आंदोलनकारियों के बलिदान का परिणाम है। झारखंड के अधिकारों और यहां के लोगों के हितों के लिए अनेक आंदोलनकारियों ने अपना जीवन समर्पित किया। टेकलाल बाबू भी ऐसे ही संघर्षशील नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने झारखंड के अधिकारों के लिए लगातार आवाज बुलंद की।

उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों ने जिस विकसित, समृद्ध और खुशहाल झारखंड का सपना देखा था, उसे साकार करना वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी है। महापुरुषों को केवल पुण्यतिथि पर याद करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके विचारों, आदर्शों और संघर्ष की भावना को जीवन में उतारकर आगे बढ़ाना आवश्यक है।

पटेल ने कोयले की रॉयल्टी के मुद्दे का उल्लेख करते हुए भाजपा सरकार पर झारखंड के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकारों और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रखना होगा। उन्होंने आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप झारखंड के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहराया।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में गुरु प्रसाद साव, सुरेंद्र यादव, बटेश्वर मिश्र, राम जन्म राय, अब्बास अंसारी, शेख आफताब, दिनेश मंडल, महादेव मंडल, मिट्ठू यादव, अशोक भाई पटेल, सोमर महतो, परमेश्वर महतो, वासुदेव महतो, भागीरथ महतो, संजय महतो, जाकिर हुसैन, हरि यादव, हेमलाल साव, विनोद रजक, उत्तम महतो, अशोक कुमार, फूलचंद महतो, गुलाब राम, विनोद रविदास, राहुल पटेल, विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, संतोष महतो, गुलाम रब्बानी, लालजी महतो और राहुल राज समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े: विश्व पर्यटन दिवस पर कोनार डैम में गूंजा स्वच्छ कोनार-सुंदर कोनार का संदेश

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “विष्णुगढ़: टेकलाल बाबू की पुण्यतिथि पर गूंजा झारखंड के अधिकारों का संकल्प”

Leave a Comment