Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

चौपारण: विधायक के अल्टीमेटम और डीसी से शिकायत का दिखा असर, हरकत में आई एनएचएआई, महूदी में सड़क मरम्मती का कार्य शुरू

महूदी में सड़क और जाम की समस्या को लेकर विधायक मनोज कुमार यादव के अल्टीमेटम तथा डीसी से शिकायत के बाद एनएचएआई और निर्माण कंपनी ने सड़क मरम्मत व गड्ढों की भराई का काम शुरू कर दिया है...

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  • विधायक के सात दिनों के अल्टीमेटम के बाद महूदी में सड़क मरम्मत शुरू।
  • एनएचएआई और निर्माण कंपनी ने जर्जर सड़क व गड्ढों की भराई शुरू की।
  • सड़क की बदहाली से ग्रामीणों और वाहन चालकों को लंबे समय से हो रही थी परेशानी।
  • मरम्मत शुरू होने से जाम और आवागमन की समस्या में राहत की उम्मीद।

चौपारण (हजारीबाग)। जीटी रोड स्थित महूदी में लगातार लग रहे जाम और बदहाल सड़क की समस्या को लेकर बरही विधायक मनोज कुमार यादव के सख्त रुख का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। विधायक के सात दिनों के अल्टीमेटम और हजारीबाग डीसी से शिकायत के बाद एनएचएआई तथा सड़क निर्माण कंपनी ने महूदी में सड़क मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। निर्माण कंपनी की ओर से महूदी के आसपास जर्जर सर्विस रोड और जीटी रोड पर बने गड्ढों की भराई का काम शुरू किया गया है। सड़क की स्थिति में सुधार होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

effect of mla ultimatum and complaint to dc nhai springs into action road repair work started in mahudi2

ग्रामीणों ने विधायक से की थी शिकायत

बताया गया कि बीते दिनों विधायक मनोज कुमार यादव समर्थकों के साथ महूदी पहुंचे थे और मौके पर सड़क की स्थिति का जायजा लिया था। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए रोजाना लगने वाले जाम, स्कूली बच्चों को होने वाली परेशानी और एंबुलेंस के फंसने जैसी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया था।

ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद विधायक ने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर स्थिति में सुधार लाने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया था कि निर्धारित समय में काम शुरू नहीं होने पर निर्माण कंपनी के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।

डीसी से फोन पर की थी शिकायत

विधायक ने मौके से ही हजारीबाग डीसी से फोन पर बातचीत कर महूदी की सड़क और जाम की समस्या के समाधान की मांग की थी। इसके बाद एनएचएआई और संबंधित निर्माण कंपनी की ओर से सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया गया।

सड़क मरम्मत शुरू होने से लोगों को राहत

महूदी में गड्ढों की भराई और जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों, राहगीरों और वाहन चालकों ने राहत की उम्मीद जताई है। लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति बेहतर होने से आवागमन सुचारू होगा और लंबे समय से बनी जाम की समस्या में भी कमी आ सकती है। ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत का काम शुरू कराने की पहल के लिए विधायक मनोज कुमार यादव के प्रति आभार जताया है।

इसे भी पढ़े: गोविंदपुर में शनिवार को भाजपा विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल की संगठनात्मक बैठक, मंडल पदाधिकारी व बूथ अध्यक्ष होंगे शामिल

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चौपारण: चैथी में शोकाकुल परिवार से मिले पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, जताई संवेदना

चौपारण: नावाडीह में गूंजा श्रीकृष्ण का जयघोष, जन्माष्टमी महोत्सव में उमड़ी आस्था

चौपारण: ज्ञान कुंज इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

निःसंतान दंपतियों के लिए सुनहरा अवसर: चौपारण में सीड्स ऑफ़ इनोसेंस का एक दिवसीय निःशुल्क आईवीएफ परामर्श शिविर

गोविंदपुर में शनिवार को भाजपा विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल की संगठनात्मक बैठक, मंडल पदाधिकारी व बूथ अध्यक्ष होंगे शामिल

तीन तरफ नदी, बीच में जिंदगी: पुल के इंतजार में मसरीतरी के 30 परिवार, उफनती धारा में साइकिल कंधे पर उठाकर स्कूल जाते हैं बच्चे

Leave a Comment